प्राइम वीडियो पर 6 मई से होगी तमिल फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की ग्लोबल स्ट्रीमिंग

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:30 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत के लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ का एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर 6 मई से करने की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवन ने किया है, जबकि अहम भूमिकाओं में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या, कृति शेट्टी, सीमान, योगी बाबू और गौरी किशन नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कहानी और थीम
फिल्म की कहानी साल 2040 के चेन्नई में सेट है, जहां प्यार अब किस्मत पर नहीं छोड़ा जाता बल्कि एक कंपनी के जरिए इंश्योर किया जाता है। सूरियन, कंपनी का महत्वाकांक्षी सीईओ, रिश्तों को एल्गोरिदम के माध्यम से समझने और नियंत्रित करने में विश्वास करता है। वहीं वाइब वासे, एक आजाद सोच वाला लड़का, मानता है कि प्यार नैचुरल और अनप्रिडिक्टेबल ही होना चाहिए। कहानी में तब मोड़ आता है जब उसकी मुलाकात धीमा से होती है, जो पूरी तरह से LIK सिस्टम पर भरोसा करती है। दोनों के बीच की यह प्रेम कहानी इंसानी जज़्बात और कॉरपोरेट कंट्रोल के बीच टकराव को सामने लाती है और सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार इस एल्गोरिदमिक दुनिया में बच सकता है।

स्ट्रीमिंग डिटेल्स और भाषाएं
‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ 6 मई से प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। फिल्म मूल रूप से तमिल में है, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जाएगी। अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत फिल्म में रोमांस और कॉमेडी को और अधिक मजेदार और आकर्षक बनाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News