8 साल से फिल्मी दुनियां से दूर हैं Anushka Sharma, फिर भी हैं करोड़ों की मालकिन... जानें कैसे ?
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 02:40 PM (IST)
Anushka Sharma बॉलीवुड की मोस्ट वांटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। इंडियन सिनेमा को उन्होंने बहुत से हिट फिल्में दी है। 2008 में 'रब दे बना दी जोड़ी से अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बहुत सी फिल्में साइन की। बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'सुल्तान', 'सुई धागा' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्मों के बाद उनके नाम का डंका हर जगह बज गया। आज 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना 38वें बर्थडे मना रही हैं। आपको बता दें कि Anushka Sharma करोड़ों की मालकिन हैं, 8 साल से वो फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी वो करोड़ों की मालकिन हैं।

अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ ?
विराट कोहली से शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली और वो अपना ज्यादा समय परिवार के साथ व्यतीत करना पसंद करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ 255 करोड़ रुपये है। अब हर किसी के मन में यह सवाल जरूर होगा कि यदि वो फिल्मों में काम नहीं कर रहीं तो
इतना पैसा आ कहाँ से रहा है। आपको बता दें कि फिल्मों के अलावा अनुष्का शर्मा विज्ञापनों, अपने क्लोदिंग ब्रांड नुश और प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्ज के जरिए कमाई करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक एड के कम से कम 5 से 10 करोड़ रुपये लेती हैं।
अनुष्का शर्मा जीती हैं लैविश लाइफ
सबसे पहले आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के पास मुंबई में एक सी फेसिंग घर, जिसकी कीमत 34 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा जुहू में भी उनके पास है लैविश अपार्टमेंट है। इसी के साथ 80 करोड़ का गुड़गांव में उनके पास एक बंगला है और अलीबाग में 19 करोड़ रुपये का फार्म हाउस भी हैं। वहीं अगर उनके एड की बात की जाए तो इंस्टग्राम एड के लिए कम से कम वो एक पोस्ट के 95 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

कार की शौक़ीन हैं अनुष्का शर्मा
घर-मकान के अलावा उनको कार का भी शौक है। उनके गैराज में रेंज रोवर वोग, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, ऑडी क्यू8 और बी.एम.डब्ल्यू 7 सीरीज भी है।
