गूगल ने की बड़ी गलती ! जीवित सिंगर Swaroop Khan को कर दिया मृत घोषित, खुद किया पोस्ट बोले - मैं अभी जिन्दा हूँ
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 05:42 PM (IST)
Swaroop Khan : हाल ही में गूगल ने कुछ ऐसी गलती की है, जिसके बाद से यह खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल गई है। हुआ यूं कि राजस्थान के मशहूर सिंगर स्वरूप खान को गूगल ने मृत घोषित कर दिया है। हालाँकि ऐसा पहले भी बहुत लोगों के साथ हो चुका है।
इस गलत जानकारी के बाद सिंगर के खुद आगे आकर साफ़ किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। स्वरूप खान ने अपनी इंस्टाग्राम पर गूगल की गलत लिस्टिंग का एक स्क्रीनशाट भी साझा किया है, जिसमें उनकी मौत की तारिख 2 जून 2026 दिखाई गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा —“अभी हम जिंदा हैं” और गूगल इंडिया को भी टैग किया।
.jpg)
लोगों ने उठाए गूगल पर सवाल
जैसे ही स्वरूप खान ने खुद पोस्ट कर के सफाई दी, उसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। कई लोगों ने उनके स्वस्थ होने पर ख़ुशी जताई तो वहीं कुछ यूजर्स ने गूगल की इस बड़ी गलती पर सवाल भी उठाए हैं।
2 जून को सामने आई यह खबर
खबरों के मुताबिक स्वरूप खान को यह बात तब पता चली जब उन्होंने अपने बारे में ऐसी बाते सुनने को मिलीं। जिस दिन राजस्थान में रेतीला तूफ़ान आया था उस दिन एक रिसोर्ट की दीवार गिर गई और स्वरूप की मौत हो गई थी।
उसी दौरान स्वरूप खान ने वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद गलत जानकारी फैलने लगी।
कौन हैं स्वरूप खान ?
आपको बता दें कि स्वरूप खान ने बहुत से हिट गाने गाये हैं जैसे कि ठरकी छोकरो' और 'पद्मावत' के 'घूमर। इसके अलावा उन्होंने इंडियन आइडियल में भी भाग लिया था।
