पति वीर के नाम का टैटू हटवाएंगी Sapna Choudhary ! रिश्ते में आ गई है दरार...बोलीं- शादी और प्यार दोनों अलग है

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 01:08 PM (IST)

Sapna Choudhary : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी हमेशा से ही अपने डांस के लिए फेमस रही हैं। हाल ही में सपना अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। 6 साल पहले सपना ने वीर के साथ शादी की थी और अब उनके 2 बेटे हैं। फ़िलहाल हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कुछ ऐसी बातें बोलीं हैं, जिसकी वजह से हर जगह उनके ही चर्चे हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शायद दोनों तलाक लेने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -

पति के नाम का टैटू हटवाएंगी 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपने हाथ पर लिखा अपने पति के नाम का टैटू हटवाएंगी। ज्यादातर लोग अपने प्यार को उजागर करने के लिए अपने साथी के नाम का टैटू बनवाते हैं लेकिन सपना की यह बात सुनते ही फैंस काफी हैरान हो गए हैं और इसी के साथ लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि शायद दोनों अलग हो रहे हैं। इसी तरह की बातों को विराम लगाने के लिए सपना ने इस बात को लेकर सफाई दी है। 

क्यों हटावना चाहती हैं टैटू
सपना चौधरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उनके पति के साथ रिश्ते एक दम ठीक हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी शूटिंग करने के लिए  टैटू को छुपाने के लिए मुंह से ज्यादा मेकअप करना पड़ता था, जिसकी वजह से काफी टाइम खरान होता है। सपना ने बताया कि अब वो आगे अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, इस वजह से उन्होंने टैटू हटवाने का फैसला लिया। 

एक सवाल के साथ सपना ने इस बात की सफाई पहले से ही दे दी क्योंकि वो नहीं चाहती कि टैटू हटवाने के बाद लोग उनके जीवन को लेकर मन-गड़ंत बातें बनाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News