अपनी लव लाइफ को लेकर Sana Makbul बोलीं, '''' 32 की उम्र में भी वर्जिन हूँ...अब मुझे लड़का नहीं बल्कि मर्द चाहिए
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:12 PM (IST)
Sana Makbul Interview : बिग बॉस फेम सना मकबूल हाल ही में अपने एक ब्यान को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है और इसके बाद से हर समय वो सुर्खियों में ही रहती हैं। फ़िलहाल ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने लिए कैसा लड़का चाहिए।

32 की उम्र में भी वर्जिन हूँ
इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल ने बोला कि 32 साल की होने के बावजूद अभी तक मैं वर्जिन हूँ और आज तक किसी को किस भी नहीं किया है। जब आगे से उनसे पूछा गया कि क्या आप अपने धर्म की वजह से ऐसे हैं,'' तो आगे से उन्होंने जवाब दिया कि मैं अगर आज सिंगल हूँ तो अपनी वजह से। मैं अब जल्दी किसी पर भरोसा नहीं कर सकती फ़िलहाल इस समय मेरी जिंदगी में से रोमांस गायब है।

इसी के साथ उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि अब मुझे कोई लड़का नहीं बल्कि मर्द चाहिए। मुझे एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो मेरे साथ-साथ मेरे धर्म की भी इज्जत करें। मैं मुस्लिम और अपने धर्म की इज्जत करती हूँ लेकिन इसी के साथ में एक आजाद ख्याल की लड़की हूँ। मैं अपने साथी से बस इतनी सी उम्मीद रखती हूँ कि वो मुझे बदलने की कोशिश न करें।

बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ था रिलेशन
इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ समय पहले सना बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों की बीच दोस्ती कायम है। बिग बॉस जीतने के बाद से ही उनकी पर्सनालिटी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
