मुझे मिलती हैं रेप की धमकियां, Bigg Boss में Riti Tiwari का छलका दर्द बोलीं- मनोज तिवारी की बेटी हूं इसलिए ...

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 03:15 PM (IST)

Riti Tiwari in Bigg Boss : बिग बॉस 20 में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते चर्चा में आई ऋति तिवारी ने शो के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई कड़वे सच उजागर किए हैं। भोजपुरी अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी होने के नाते उन्हें लोकप्रियता जरूर मिली लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी है।  ऋति के मुताबिक, सिर्फ अपने पिता की पहचान के कारण उन्हें अतीत में जान से मारने और रेप जैसी खौफनाक धमकियां तक झेलनी पड़ी थीं। इसके अलावा, अपने माता-पिता के अलगाव और खुद के दिल टूटने के अनुभवों के रिश्तों के प्रति उनके नजरिये को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। 

 Riti Tiwari in Bigg Boss 20

रेप और जान से मारने की मिलती हैं धमकियां 
इस ब्यान का मुख्य सार यह है कि मनोज तिवारी की बेटी  ऋति ने अपनी पहचान और उससे जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक प्रसिद्द शख्सियत की बेटी होने की वजह से उन पर हमेशा सामाजिक दवाब और लोगों की पैनी नजर बनी रहती है। वे जो कुछ भी कहती हैं, उनकी तुलना सीधे  उनके पिता से करने लगते हैं और उनके विचारों को मनोज तिवारी की सोच मान लेते हैं। ऋति का कहना है कि पिता के नाम के कारण उन्हें बिना किसी वजह निशाना बनाया जाता है और इस हद तक परेशान किया जाता है कि उन्हें रेप और जान से मारने तक की धमकियां मिलती हैं।  

 Riti Tiwari in Bigg Boss 20

हाल ही में हुआ ब्रेकअप 
इसी एपिसोड में कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान उन्हें अपने माता-पिता के तलाक और अपने निजी रिश्ते पर दिल की बात साझा की।  उन्होंने बताया कि अपने पुराने रिश्ते के खत्म होने ने रिश्तों को देखने का उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया है। वे आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, खुद कमाना चाहती हैं और अपनी अलग पहचान कायम करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बचपन के अपने सबसे अच्छे दोस्त से प्यार करती थीं, जिसे वे 20 साल से जानती थीं लेकिन किस्मत ने हमारा साथ नहीं दिया और हमारा ब्रेकअप हो गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhiti Tiwari (@rhititiwari)

 कौन हैं ऋति तिवारी ?
आपको बता दें कि ऋति तिवारी एक्टर मनोज तिवारी की बेटी हैं।  वे संगीत के क्षेत्र में सक्रिय हैं और एक गायिका, गीतकार, संगीतकार व निर्माता के रूप में काम करती हैं। यूट्यूब और स्पॉटीफाई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके कई गाने आ चुके हैं, जिनमें 'बारिश', 'झूठी बेबी' और 'घूम' काफी लोकप्रिय हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News