क्या सच में Akanksha Chamola को Gaurav Khanna से मिलेगी 10 करोड़ की एलिमनी ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं देश छोड़ देती ...

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 04:03 PM (IST)

Akanksha Chamola :  टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आकांक्षा ने गौरव से 10 करोड़ रुपए की एलिमनी की मांग की है। अब पहली बार एक्ट्रेस ने इस खबरों पर  अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस दावे की सच्चाई बताई है। 

Akanksha  and Gaurav Khanna Divorce

आकांक्षा चमोला को मिलेंगे 10 करोड़ 
हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान आकांक्षा चमोला ने 10 करोड़ रुपए की एलिमनी को लेकर चल
रही खबरों पर अपनी बात रखी। उन्होंने इन दावों को महज अफवाह बताते हुए पूरी तरह ख़ारिज कर दिया। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्होंने गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है तो उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने इतनी बड़ी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती तो वह इस समय यहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं। आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उनके पास वाकई इतने पैसे होते तो वह अब तक देश छोड़कर कहीं और जा चुकी होतीं। 

Akanksha  and Gaurav Khanna Divorce

आकांक्षा ने बताया उन्होंने एलिमनी मांगी या नहीं  

 गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि तलाक के दौरान आकांक्षा गौरव से कुछ न कुछ जरूर लेंगी। ओरी के इस बयान के बाद आकांक्षा के 10 करोड़ की एलिमनी मांगने की खबरें तेजी से वायरल हो गईं। हालांकि, अब आकांक्षा ने इन खबरों पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि उन्होंने गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की कोई मांग नहीं की है। 
 

Akanksha  and Gaurav Khanna Divorce
शुगर डैडी सीकर कहने वालों दिया दो टूक जवाब 
इसी बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो गौरव खन्ना से शादी को लेकर उन्हें शुगर डैडी सीकर कहकर ट्रोल करते हैं। गौरव और आकांक्षा के बीच करीब 10 साल का उम्र का फैसला है, जिसके चलते उनकी शादी के समय भी दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई थी। ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए आकांक्षा ने कहा कि आमतौर पर  30, 40 या 50 साल की उम्र के पुरुषों के लिए शुगर डैडी शब्द इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का सिर्फ 10 साल बड़े होना उसे शुगर डैडी  नहीं बना देता। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News