Real लाइफ हीरो बने Salman Khan, खाने के पैकेट से लेकर सैनिटरी पैड तक असम बाढ़ पीड़ितों को पहुंचाया जरुरी सामान
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 11:37 AM (IST)
Salman Khan : हाल ही में पूरी दुनिया का ध्यान सिर्फ असम बाढ़ पीड़ितों की तरफ है। बाढ़ की वजह से असम में आए बाढ़ ने पूरी दुनिया को हिला के रख दिया है। इसी बीच बड़े-बड़े कलाकारों ने असम की मदद के हाथ आगे बढ़ाया है। सबसे पहले सलमान खान ने अपना बड़ा दिल दिखाया है और असम बाढ़ पीड़ितों को मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सलमान खान फैन क्लब ने असम से संपर्क किया और लोगों की मदद की।
सलमान खान की चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सलमान खान फैन क्लब असम के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में शिवसागर जिले के जरूरतमंद परिवारों तक गुहावटी से रेडी-टू ईट फूड पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हर राहत पैकेट में बिस्कुट, गुड़, पोहा और जैम जैसी जरूरी खाद्य सामग्री रखी गई है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनुश्चित करना है कि प्रभावित परिवारों के पास कम तीन दिनों तक पर्याप्त भोजन उपलब्ध रहे ताकि हालात सामान्य होने तक उन्हें खाने की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सैनिटरी पैड तक भिजवाएं
खाने के साथ-साथ वॉलंटियर्स बाढ़ वाले इलाकों में लोगों तक पीने का साफ़ पानी, पानी शुद्ध करने की गोलियां, सैनिटरी नैपकिन और मच्छरों से बचाव के लिए कॉइल भी पहुंचा रहे हैं।
स्कूलों और अस्पतालों पर भी दिया ध्यान
इस अभियान के दौरान सलमान खान खाने-पीने के साथ-साथ राशन किट और दवाइयां बांटने पर भी ध्यान दिया। इसी मुहीम के दौरान आपको बता दें कि इस मुहीम के आखिरी चरण में बीइंग ह्यूमन का प्लान है कि वो बाढ़ में बुरी तरह टूट चुके स्कूलों और अस्पतालों को दोबारा बनाने में मदद करे, ताकि लोग आने वाले समय में अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें।

इससे पहले भूमि पेडनेकर ने भी की थी अपील
इससे पहले एक्ट्रेस भूमि ने भी मदद के लिया हाथ बढ़ाया है। संस्था से मिलकर शिवसागर में जरूरत वाले लोगों तक राशन किट, सफाई की सामग्री, पीने का साफ़ पानी और बाकी जरुरत राहत सामग्री पहुंचा रही है। खबरों के अनुसार, जैसे ही भूमि को जानकरी मिली कि
यह संस्था शिवसागर में जरूरत वाले लोगों तक राशन किट, सफाई की सामग्री, पीने का साफ पानी और बाकी जरूरी राहत सामग्री पहुंचा रही है। खबरों के अनुसार, जैसे ही भूमि को जानकारी मिली कि BDRF असम में मदद का काम कर रही है, उन्होंने इस गैर-लाभकारी संस्था के साथ जुड़कर सहयोग करने का फैसला किया।
