इस एक्ट्रेस ने जिद कर के मांगा था Bold रोल, Intimate scene करने से नहीं हटीं पीछे, बताया- परिवार वालों का ऐसा था रिएक्शन

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 06:01 PM (IST)

Saie Tamhankar : सई ताम्हणकर हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय और दमदार एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में हर किरदार को पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ निभाया है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म हंटर में उनका बोल्ड किरदार उन्हें आसानी से नहीं मिला था। शुरुआत में मेकर्स ने इस रोल के लिए उन्हें मना कर दिया था लेकिन सई ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद इस किरदार के लिए जोर दिया और अपनी इच्छा व आत्मविश्वास के दम पर आखिरकार यह रोल हासिल कर लिया। 

Sai Tamhankar

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सई ताम्हणकर ने बताया कि फिल्म हंटर में यह किरदार पहले उनके लिए तय नहीं था। इस रोल को कोई दूसरी एक्ट्रेस निभाने वाली थीं लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं। 

इसके बाद सई को इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया लेकिन मेकर्स ने शुरुआत में उन्हें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि इस रोल के लिए बहुत यंग दिखती हैं और शायद किरदार के साथ न्याय न कर पाएं। सई ने बताया कि उस समय हिंदी फिल्मों में उनका करियर अभी शुरुआती दौर में था और यह उनकी दूसरी या तीसरी हिंदी फिल्म थी। इसके बावजूद वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं और किसी भी तरह इस किरदार को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती थीं। 

सई ने बताया कि ब्लै  एंड वाइट और गजनी के बाद हंटर उनकी तीसरी हिंदी फिल्म थी। उन्हें गुलशन और राधिका दोनों की एक्टिंग काफी पसंद थी और फिल्म का पूरा सेटअप भी उन्हें बेहद दिलचस्प लगा। यही वजह थी कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर इतनी उत्साहित थीं कि किसी भी हाल में इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। 

Sai Tamhankar

सई ने बताया कि उन्होंने हर्ष सर से कहा कि हाल ही में उन्होंने एक मराठी फिल्म में काम किया है, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी थी। उन्होंने हर्ष से अपनी उस फिल्म की तस्वीरें देखने का अनुरोध किया। तस्वीरें देखने के बाद हर्ष ने तुरंत उन्हें पसंद कर लिया और फिल्म की शूटिंग के लिए बुला लिया। 

सई के मुताबिक, जिंदगी में कई बार चीजें बिल्कुल अप्रत्याशित तरीके से हो जाती हैं। इंसान किसी चीज के लिए बहुत कोशिश करता रहता है लेकिन सफलता नहीं मिलती और कभी-कभी बिना ज्यादा उम्मीद के ही रास्ता खुल जाता है। वह कहती हैं की शायद यही जिंदगी का जादू है। सई को ऐसे किरदार और कलाकार ज्यादा आकर्षित करते हैं, जो समाज की बनाई हुई तय सीमाओं में फिट नहीं बैठते। उनका मानना है कि कोई भी इंसान पूरी तरह अच्छा या बुरा नहीं होता, हर व्यक्ति के व्यक्तित्व में दोनों पहलू मौजूद होते हैं। 

इसके बाद सई ने कहा कि वे जिस माहौल और सोच के बीच रह रही थीं, उसके मुकाबले यह फिल्म काफी अलग और अपने दौर से आगे की थी। फिल्म में उनका किरदार देखकर उनके परिवार और दोस्तों को भी काफी हैरानी हुई। उन्हें उन्हें भरोसा नहीं था कि सई इस तरह की भूमिका भी निभा सकती हैं। हालांकि, सई के लिए यह फिल्म बेहद खास थी, क्योंकि उन्होंने यह किरदार किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी पसंद और संतुष्टि के लिए चुना था।

Sai Tamhankar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News