“तुम हीरोइन बनने लायक नहीं हो…” सुनकर टूट गया था Rubina Dilaik का आत्मविश्वास, आज उसी रुबीना के दीवाने है लाखों लोग

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 03:59 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi के कंटेस्टेंट बनने का बाद Rubina एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक पत्रकार से सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने अपनी मदरहुड जर्नी शेयर की थी। उन्होंने कहा कि मां बनने का बाद ऐसा पहली बार हैं, जब मैं अपने बच्चों से इतनी दूर जाऊंगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद हर पल उन्होंने अपनी बेटियों की चिंता सताती रहती है, कि वो कैसी होंगी ? क्या कर रही होंगी ?

 Rubina Dilaik

उन्होंने बताया कि खतरों के खिलाड़ी उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं बल्कि वो यहां अपनी शक्तियों को परखने जा रही हैं। वो देखना चाहती हैं कि क्या उनमें अभी भी वो हिम्मत है, जो पहले थी। मां बनने के बाद हर औरत का शरीर कमजोर हो जाता है और ऐसे में उन्हें खतरनाक स्टंट्स करने से डर भी लग रहा है। 

शुरुआती करियर में आईं थीं बहुत मुश्किलें 
इसी के साथ रुबीना ने अपने करियर के बारे में भी बताया। शुरुआत के समय उन्हें इंडस्ट्री में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रुबीना ने बताते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें अपने आप पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। 

बहुत ही कम उम्र से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और उस समय रुबीना का वजन भी थोड़ा ज्यादा था। इस वजह से कुछ लोग उनका हिमाचली सेब कहकर मजाक उड़ाते थे। 

 Rubina Dilaik
 
रुबीना ने अपना दुःख सुनाते हुआ बताया कि शुरूआती दिनों में उन्हें उनके लुक्स की वजह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था। डायरेक्टर ने उनको सिर्फ यह कहकर रिजेक्ट किया था कि आपके चेहरे पर बहुत नेगेटिविटी है और आप बिल्कुल भी हीरोइन बनने के लायक नहीं हैं।  इतना सुनने के बाद मेरा आत्मविश्वास बहुत टूट गया था। 

वहीं दूसरी तरफ अगर आज के समय में रुबीना की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के अनुसार वो इस सीजन के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स हैं। 

 Rubina Dilaik

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News