घर में नहीं था TV पड़ोसी करते थे बेइज्जती... आज बदली ऐसी किस्मत, खुद टीवी पर राज कर रही हैं Bharti Singh, सुनाया दुखभरा किस्सा
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 06:21 PM (IST)
Bharti Singh : कॉमेडियन भारती सिंह ने 1990 के दशक की अपनी बचपन की एक खट्टी-मीठी याद के बारे में बताया है। उन्होंने याद किया कि कैसे वह टीवी देखने के लिए एक अमीर पड़ोसी के घर जाती थीं क्योंकि उनके परिवार के पास टीवी नहीं था। इंडियन गेम शो में भारती ने बिना टीवी के बिताए अपने शुरुआती दिनों को याद किया।

उन्होंने बताया कि जब भी वह टीवी देखने के लिए पड़ोसी के घर जाती थीं, तो उन्हें वहां से जाने के लिए कह दिया जाता था। 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' के लेटेस्ट एपिसोड में 90s की यादें सेलिब्रेट करते हुए, भारती ने अपने बचपन के संघर्ष और अपनी मौजूदा सफलता के बीच के अंतर को याद किया।

भारती ने कहा- 90s की एक याद मैं कभी नहीं भूल सकती। हमारे घर में टीवी नहीं था यार। मेरे बचपन की यादें हैं, मोहल्ले में बस एक ही परिवार थोड़ा अमीर होता था, जिनके घर टीवी होता था लेकिन अक्सर जब मैं उनके घर टीवी देखने जाती थी, तो वे टीवी के आगे पर्दा डाल देते थे। और कहते थे, 'जाओ-जाओ अपने घर, क्या पढ़ाई नहीं करनी ? मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं कि आपने मुझे अपने घर से निकाला- आप लोगों की वजह से मैंने इतनी मेहनत की कि अब मैं खुद टीवी पर आ रही हूं।
शो के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष एक एंटरटेनमेंट गेम शो है। सेलिब्रिटीज मजेदार फिजिकल, कॉमेडी और स्किल-बेस्ड चैलेंज में हिस्सा लेते हैं और रोमांचक इनाम जीतने के लिए मुकाबला करते हैं, साथ ही उन्हें मज़ेदार सजाओं का भी सामना करना पड़ता है। ऑडियंस की भागीदारी, दिलचस्प बातचीत और हर्ष-भारती के खास अंदाज वाले ह्यूमर के साथ, हर एपिसोड में हंसी-मजाक, सरप्राइज और फैमिली एंटरटेनमेंट देखने को मिलता है।
