अमिताभ से पहले इस एक्टर को दिल दे बैठी थीं Rekha, नंगे पैर किया था पीछा ! खुद बेटे ने खोले सारे राज

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:18 PM (IST)

Entertainment Desk : एक समय ऐसा था जब एक्टर Raj Babbar और एक्ट्रेस Rekha के चर्चे बॉलीवुड की गलियों में हुआ करते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने इन सारी अफवाहों से पर्दा हटाया है। तो चलिए जानते हैं क्या थी सच्चाई ?

जब आर्य बब्बर को सवाल किया हुआ कि क्या सच में राज बब्बर और रेखा एक-दुसरे के करीब थे ? और इसी के साथ पूछा कि एक बार रेखा को राज के पीछे नंगे पैर दौड़ते हुए भी देखा था। इस बात का आर्य ने कुछ खास जवाब नहीं दिया और हसते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई दौड़ हुई भी होगी, तो इससे सिर्फ इतना साबित होता है कि दोनों काफी फिट थे।

Rekha Love Life

इसके बाद आर्य ने रेखा की तारीफ करते हुए कहा कि वो हैं ही इतनी सुन्दर कोई भी उनकी तरफ आकर्षित हो जाए। इसमें कोई हैरान होने वाले बात नहीं है यदि कोई उनके प्यार में पड़ भी जाए तो। इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह तो लोगों का काम है कि ये छोटी सी बात को इतना बड़ा बना देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह अफवाहें उड़ना आम बात ही है। 

1980 में राज और रेखा ने काफी फिल्मों में एक साथ काम किया था। Agar Tum Na Hote, Sansar और Insaaf Ki Awaaz जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लोगों को उनक जोड़ी इतनी पसंद आई कि बिना किसी पुष्टि के ही लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों एक-दुसरे से प्यार करते हैं। 

Rekha Love Life

कुछ सालों पहले इस बात का जिक्र खुद राज बब्बर ने भी किया था। उन्होंने बताया कि जब मैं निजी परेशानियों से गुजर रहा था तो उसी समय रेखा भी अपने किसी रिश्ते के दुःख से जूझ रही थीं तो उसी समय हम एक-दूसरे के करीब आ गए थे। 

इसी के साथ राज बब्बर ने कहा कि वो रेखा के साथ बिताया हुआ समय कभी भूल नहीं सकते। 

Rekha Love Life


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News