मां बनने को तरसीं ''वो रहने वाली महलों'' की Reena Kapoor, शादी के 21 साल बाद भी सूनी है गोद....2 बार हुआ मिसकैरेज

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 01:26 PM (IST)

Reena Kapoor:  वो रहने वाली महलों की रानी को कौन नहीं जनता होगा। इसी सीरियल के बाद ही इस नाटक की रानी यानि रीना कपूर ने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इस नाटक में रानी का रोल प्ले कर Reena Kapoor ने लोगों के दिल में ऐसी जगह बनाई की आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। 1990 में रीना कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन इस सीरियल के बाद ही उनकी लोकप्रियता ज्यादा बढ़ गई। टीवी के बाद वो काफी फिल्मों में भी नजर आईं लेकिन पिछले कुछ समय वो इस ग्लैमर की दुनियां से दूर हैं। 

 Reena Kapoor

 नहीं करना चाहती थीं शादी 
रीना कपूर बहुत सी सिंपल और शांत कलाकार थीं। वो हमेशा विवादों से दूर रहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें शादी से बहुत नफरत थी या यूं भी कहा जा सकता उन्हें काफी डर लगता था। दूसरे कपल्स की लड़ाई को देखकर उन्हें लगता था कि शायद वो शादी के लिए बनी ही नहीं लेकिन माता-पिता की मर्जी की वजह से उन्हें अरेंज मैरिज करनी पड़ी। उन्होंने बताया जब वो पहली बार अपने पति से मिली तो उनका व्यवहार मेरे साथ बहुत बुरा था और यह देखकर में और भी ज्यादा डर गई। लेकिन समय के साथ-साथ उन्होंने देखा कि उनके पति काफी पॉजिटिव हैं और उनका बहुत ध्यान रखते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Reena Kapoor (@reenakapoor_official)

 

इसी के साथ उन्होंने कहा कि मेरे पति करण का स्व्भाव भी मेरे जैसा ही है। वो काफी धार्मिक हैं और पार्टियों से दूर रहते हैं। इसी के साथ रीना ने अपने ससुराल वालों की तारीफ करते हुए बताया कि मेरे ससुराल वाले इतने पढ़ें-लिखें और समझदार हैं कि आप सोच भी नह सकते। उन्होंने बताया कि मेरी एक्टिंग और मेरे काम को देखकर मेरे पतिभूत प्राउड फील करते हैं। 

2005 में रीना ने शादी की थी और शादी को 21 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें मां बनने का सौभाग्य अभी तक नहीं मिला। इस बात को लेकर वो काफी चिंतित रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 2 बार कंसीव किया था लेकिन बच्चे का दिल न होने की वजह से उनका मिसकैरेज हो गया। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि शायद मां बनना मेरे लिए है ही नहीं। 

 Reena Kapoor

उन्होंने कहा कि मेरे लिए मेरे पति का प्यार ही मायने रखता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News