मुझे लगा कि मुझे देखा गया...रामायण को मिले प्यार पर भावुक हुए Ravi Dubey, बोलें- उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 12:16 PM (IST)

Ravi Dubey Ramayana : एक्टर रवि दुबे ने 'रामायण' की रिलीज़ के दिन को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अपने फैंस का प्यार महसूस हुआ। अपना आभार व्यक्त करते हुए, रवि दुबे ने लिखा, "5 नवंबर 2026 की सुबह, जब मैं उठा तो मुझे कुछ ऐसा महसूस हुआ जिसे मैं भूल चुका था। मुझे लगा कि मुझे देखा गया है और इसमें जो प्यार था, वह असीम था। मुझे लगता है कि एक एक्टर असल में यही तो चाहता है। कि कोई आपके काम को एक मौका दे। कि जो भावनाएं आपने काम करते समय महसूस कीं, वे किसी और तक पहुंचें, और वे उसे महसूस करके आपको बताएं। यह कितने बड़े उपहार की तरह है। इसे लिखते हुए भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है। मेरे मन में बस आभार की भावना है।

लक्ष्मण के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, दुबे ने बताया कि कैसे वह अपनी परफॉरमेंस में सेवा और कर्तव्य की उसी भावना को लाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "श्री लक्ष्मण की अपने लिए कोई महत्वाकांक्षा नहीं थी; वे श्री राम और मां सीता के पीछे एक कदम खड़े रहने में ही संतुष्ट थे और जब भी उन्हें ज़रूरत होती, वे अपने कर्तव्य के लिए तैयार रहते थे। मुझे यह बहुत सुंदर और महान लगा। मैं जितना हो सके, सेवा और कर्तव्य की उसी भावना को 'रामायण' में लाना चाहता था और बुलाए जाने पर तैयार रहना चाहता था। मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से अपना सब कुछ देना चाहता था। असल में मैं बस इतना ही चाहता था, लेकिन आप सभी ने मुझे उससे कहीं ज़्यादा दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

फिल्म निर्माता नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ​​के प्रति आभार जताते हुए, रवि दुबे ने लिखा, "आप लोग बहुत खास इंसान हैं। मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया। एक ऐसा सेट जहां मैं सबसे जूनियर था और मेरा अनुभव भी सबसे कम था, फिर भी पहले दिन से ही आपने मुझे भरपूर प्यार और सम्मान दिया, और अपना काम करने के लिए पूरी आादी दी। मैं डरा हुआ था। क्या होगा अगर मैं उन शानदार लोगों को निराश कर दूं जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा करके मुझे इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है ? क्या होगा अगर मेरा काम उम्मीद से कम रह जाए ? या फिर कहीं मैं रूरत से ज़्यादा कुछ कर बैठूं ? क्या होगा अगर मुझसे श्री लक्ष्मण या खुद रामायण के प्रति कोई चूक हो जाए? और फिर मुझे आपका प्यार मिला। काश मैं आप में से हर एक को बता पाता कि आपके इस प्यार ने मेरे लिए क्या मायने रखा है। इसमें बहुत खुशी तो है ही, साथ ही एक सुकून भी है। अपनी पोस्ट में, दुबे ने 'रामायण' के सेट से कुछ BTS तस्वीरें भी साझा कीं, जिनसे पता चलता है कि इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगी है। 'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियो' ने DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर किया है। 

फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News