बाप-बेटे को मारेंगे, बुलेटप्रूफ केबिन भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे... Amitabh-Abhishek को गैंगस्टर से मिली खुली धमकी, 1984 दंगों का किया जिक्र

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 06:16 PM (IST)

Amitabh- Abhishek Bachchan Threat : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों अभिनेताओं को निशाना बनाने की बात कही है। 

खबरों के मुताबिक, गोल्डी ने सोमवार को  फेसबुक पर पोस्ट डाली है। इसमें उसने दावा किया कि मुंबई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा उसके दो साथियों की गिरफ्तारी से उसके गैंग के कामकाज पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसने यह भी कहा कि इन गिरफ्तारियों से उनके कथित हमले की योजनाएं रुकने वाली नहीं हैं और बुलेटप्रूफ शीशे जैसी सुरक्षा भी उन्हें बचा नहीं पाएगी। 

मुंबई में हमारे 200 गुर्गे मौजूद हैं 
गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विकास ठाकुर और दीपक सिंह उसके ही गिरोह का हिस्सा हैं। किसी और अन्य गैंग से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। 

इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई में 200 और साथियों के होने का दावा किया है। उसके मुताबिक, ये सभी अपने काम को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। उसने साफ़ तौर पर  कहा कि उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी उनके नेटवर्क को प्रभावित नहीं करेगी। 

बाप-बेटे को बुलेटप्रूफ केबिन में ही मरेंगे
पोस्ट में गैंगस्टर ने दोनों बाप-बेटे को को जान से मारने की धमकी दी है और कहा कि चाहे जितने मर्जी बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लें, इन्ही के अंदर से दोनों को मारा जाएगा। 

1984 के सिख विरोधी दंगों का भी किया जिक्र 
अपनी पोस्ट में गैंगस्टर ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का उल्लेख करते हुए यह धमकी दी है कि इन दंगों के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उसने कहा है कि ऐसे लोगों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ निकाला जाएगा, चाहे उनकी पहचान कुछ भी हो, और उन्हें निशाना बनाया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News