बीच वेकेशन Varun Dhawan के साथ हुआ हादसा, एडवेंचर करना पड़ा भारी, जानें कैसी है उनकी हालत ?
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 04:00 PM (IST)
Varun Dhawan Injured : अभिनेता वरुण धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बीच वेकेशन की कुछ तस्वीरें और पल शेयर किए हैं। हालांकि, इन मजेदार छुट्टियों के अपडेट के बीच, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फेम अभिनेता ने यह भी बताया कि अपनी अगली शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले, वॉटर स्कीइंग करते समय उनकी कलाई में चोट लग गई है।
कई तस्वीरें शेयर करते हुए, वरुण ने अपनी छुट्टियों के अलग-अलग अनुभवों की झलक दिखाई। इनमें बीच पर पिज्जा खाना, खुले में नहाना, पैडल गेम खेलना, सूर्यास्त देखना और सर्फिंग में हाथ आजमाना शामिल है।
एक कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "एक इंद्रधनुष देखा। स्लाइड 7 जरूर देखें, यह मेरी सबसे पसंदीदा याद है। उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बीच पर पिज्जा खाया। इसके अलावा, उन्होंने छोटे-छोटे कैप्शन के जरिए अपने अन्य अनुभवों के बारे में भी बताया, जैसे खुले में नहाया, पैडल गेम खेला और सूर्यास्त देखा।
अपने वॉटर स्पोर्ट्स एडवेंचर के बारे में अपडेट देते हुए वरुण ने लिखा, "शूटिंग शुरू करने से पहले वॉटर स्कीइंग की और मेरी कलाई में चोट लग गई।" अभिनेता की इस पोस्ट से उनकी रोमांचक छुट्टियों की एक झलक मिलती है।
'बवाल' अभिनेता ने छुट्टियों के दौरान वॉटर स्कीइंग का आनंद लेते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके वॉटर एडवेंचर की झलक दिखी। हालांकि, इसी दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई, और यह सब तब हुआ जब वे अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने वाले थे।
इससे पहले भी वरुण ने अपनी बीच वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे ट्रॉपिकल माहौल का आनंद लेते, बिना शर्ट के पोज देते और वर्कआउट करते नजर आए थे। एक तस्वीर में वे अपनी बेटी के साथ बीच पर टहलते हुए भी दिखे। उन्होंने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, वाइल्ड एंड फ्री (बेफिक्र और आजाद)।" प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, वरुण धवन बदलापुर, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, अक्टूबर, जुग जुग जियो, 'भेड़िया' और 'बेबी जॉन' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'है जवानी तो इश्क होना है' में देखा गया था, जिसके जरिए वे एक लंबे अंतराल के बाद अपने फिल्म निर्माता पिता डेविड धवन के साथ फिर से काम करते नजर आए। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में थीं और यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
