Tiger Shroff firing case में 20 से ज्यादा QR कोड का इस्तेमाल, 5 आरोपी जेल पहुंचे, फरार आरोपी की पत्नी से होगी पूछताछ

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2026 - 11:22 AM (IST)

Tiger Shroff Firing Case :  टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में, 16 नवंबर को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को 6 आरोपियों को MCOCA कोर्ट के सामने पेश किया। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से ये 6 आरोपी भी शामिल हैं। सुनवाई के बाद, कोर्ट ने 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि छठे आरोपी, सुनेहा पंडित को 21 नवंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया गया। 

बता दें कि सुनेहा पंडित, फरार आरोपी अभिषेक की पत्नी है। अभिषेक विदेश से ही इस पूरे नेटवर्क के बैंक अकाउंट्स को संभालता था। अब तक की जांच से पता चला है कि फायरिंग की घटना के लिए इसी अकाउंट के जरिए पैसे भेजे गए थे। साथ ही, सुनेहा के पास भी पैसे आने की जानकारी मिली है। पुलिस को पता चला है कि इस पूरी साजिश में 20 से ज्यादा QR कोड का इस्तेमाल किया गया था। 

अब इन QR कोड्स के जरिए हुए ट्रांजैक्शन की जांच करना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाना जरूरी है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन वेंडर्स के QR कोड इस्तेमाल किए गए थे, उन्हें पैसे भेजे गए थे। पुलिस ने इन सभी वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को सुलझाने, अन्य शामिल लोगों की पहचान करने और आरोपियों के बीच के संबंधों का पता लगाने के लिए सुनेहा पंडित की पुलिस कस्टडी मांगी है। गौरतलब है कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ एक जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे थे। 19 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी। 'बाघी' एक्टर तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News