बीच सड़क विदेशी YouTuber के साथ हुई गंदी हरकत, लाइवस्ट्रीमिंग में आकर व्यक्ति मांगने लगा Lip Kiss... देखें Video
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2026 - 04:38 PM (IST)
Foreign YouTuber Harassment : आए दिन सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला राजस्थान के उदयपुर से सामने आया है, जहां थाई-फ्रेंच यूट्यूबर और स्ट्रीमर जस्टकेथ को एक शख्स की बदसलूकी का सामना करना पड़ा। वह रात के समय सड़क पर लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यव्हार किया। इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब चर्चा में है।
बीच सड़क यूट्यूबर संग हुई अश्लील हरकत
यूट्यूबर जस्टकेथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस घटना का वीडियो पोस्ट कर आपबीती साझा की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सड़क पर घूमते हुए लाइवस्ट्रीमिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स उनके पास पहुंचा। जस्टकेथ को लगा कि वह शायद उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहता है लेकिन हुआ कुछ और इसके बजाय उसने लिप किस की डिमांड करनी शुरू कर दी।
जैसी ही वो व्यक्ति उस लड़की के पास पहुंचता है तो, उसे लगता है वो शायद उनके साथ फोटो खिंचवाएगा लेकिन कुछ ही पल में उस व्यक्ति ने बार-बार उनसे एक Kiss प्लीज...एक लिप किस प्लीज कहकर अजीब मांग करनी शुरू कर दी। उसकी इस हरकत से यूट्यूबर हैरान रह गईं और असहज नजर आईं। वीडियो में जस्टकेथ को साफ तौर पर उसकी मांग ठुकराते हुए देखा जा सकता है, लेकिन उनके मना करने के बावजूद वह शख्स लगातार लिप किस के लिए दबाव बनाता रहा।
भड़के Users
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई, लोग देखते ही इसे भड़कने लग गए। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक यह वीडियो काफी वॉयरल हो चुकी है। इसे देखने के बाद लोग जल्द से जल्द पुलिस एक्शन की मांग कर रहे हैं।
कौन हैं यूट्यूबर जस्टकेथ ?
आपको बता दें कि वीडियो में जो लड़की है उसका असली नाम केथ है। वह फेमस थाई-फ्रेंच कंटेंट क्रिएटर, यूट्यूबर और ट्विच स्ट्रीमर हैं। वो अपनी वीडियोस में दूसरे देशों की संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी दर्शकों के साथ शेयर करती हैं। बिना किसी स्क्रिप्ट के वह अपने सफर के अनुभव दिखाती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अलग-अलग शहरों में घूमते हुए फैंस से लाइव बातचीत करती हैं और अपने व्लॉग्स शेयर करती हैं।
