‘मैसा’ में दिखेगा रश्मिका मंदाना का सबसे दमदार अवतार, केरल शेड्यूल पूरा कर हुईं इमोशनल

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पैन-इंडिया स्टार Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Mysaa को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने केरल में फिल्म का लंबा और अहम शेड्यूल पूरा किया है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट किए गए। करीब 16 दिनों तक चले इस शेड्यूल के बाद रश्मिका ने अपनी टीम के प्रति आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

बैंकॉक में ली कड़ी ट्रेनिंग
 छोड़ी। उन्होंने बैंकॉक में रोज़ाना करीब 8 घंटे तक कॉम्बैट फाइटिंग और अलग-अलग एक्शन फॉर्म्स की ट्रेनिंग ली। इस खास तैयारी का असर फिल्म में उनके दमदार और पहले से अलग अवतार में साफ देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में स्टंट टीम का खास तौर पर धन्यवाद किया और मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा कि उन्होंने उन्हें “लोगों को बिना चोट पहुंचाए मारना” सिखाया।

टीम को याद कर हुईं भावुक
केरल शेड्यूल खत्म होने के बाद रश्मिका ने अपनी टीम के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम की अभी से याद आ रही है और जल्द ही दोबारा सेट पर मिलने का इंतजार है। उनकी पोस्ट से साफ झलकता है कि इस फिल्म के साथ उनका इमोशनल कनेक्शन कितना गहरा है।

इमोशनल एक्शन थ्रिलर होगी ‘मैसा’
Mysaa एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जो जनजातीय भूमि की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को Ravindra Pulle डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे Unformula Films प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म में दमदार विजुअल्स, एक मजबूत कहानी और रश्मिका का पावरफुल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा, जो इसे 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News