यश ने खुद दिया Ramayana का Spoiler, पहले पार्ट में नहीं दिखेंगे राम और रावण एक साथ

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 09:41 AM (IST)

Mumbai : 2026 के बड़े प्रोजेक्टों में से एक रामायण: पार्ट 1 को लेकर उत्सुकता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का और यश रावण का किरदार निभाते हुए नज़र आएँगे। पूरे वर्ल्ड में इस फिल्म को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज चल रही है। इसी बीच रामायण के रावण यानि यश ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे काफी लोग हैरान हो गए हैं।

Ramayana 1 में नहीं दिखेंगे राम और रावण एक साथ
सिनेमाकॉन 2026 में यश ने जानकारी देते हुए बताया की पहले भाग में रणबीर कपूर और रावण एक साथ काम नहीं करेंगे। दो भाग में इस मूवी को बनाया गया है, जिसमें पहले पार्ट में सिर्फ राम और रावण को अलग-अलग दिखाया जाएगा। यानि की दूसरे पार्ट में उनका टकराव होगा। जो दर्शक राम और रावण को एक साथ देखना चाहते हैं, उन्हें अगले साल तक इस मूवी का इन्तजार करना पड़ेगा।

ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग है बेहतर
इस दौरान यश ने बताया कि चाहे वो स्क्रीन पर एक साथ न दिखें लेकिन ऑफ-स्क्रीन उनका बांड बहुत बेहतर है। रयश ने रणबीर की जमकर तारीफ की है। पूरी टीम ऑफ-स्क्रीन मिलकर काम करती है। रणबीर का मानना यह है कि रावण का रोले प्ले करने के लिए यश से बेहतर कोई और नहीं हो सकता है। 

कब रिलीज़ होगी रामायण 
इसी के साथ आपको बता दें कि 2026 में दिवाली के मौके पर रामायण बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस मूवी में बहुत से बड़े सितारे एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News