पहले वीकेंड में ही ''रामायण'' ने गाड़े सफलता के झंडे, दुनियाभर में की 375 करोड़ से ज्यादा की कमाई
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 02:21 PM (IST)
Ramayana Box Office Collection : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' ने अपने शुरुआती वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
यह फिल्म 5 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं। यह प्राचीन महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित दो भागों वाली फिल्म सीरीज का पहला हिस्सा है। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 375.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपये रहा है।
फिल्म की कहानी भगवान राम की यात्रा, उनके वनवास, रावण द्वारा सीता के अपहरण और उसके बाद अच्छाई और बुराई की ताकतों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस ज़िमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस इसकी एक्शन टीम का हिस्सा हैं।
इसे नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज' ने DNEG और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की बाकी कास्ट में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।
