फिल्मों से दूर रहती हैं Ram Charan की पत्नी Upasana, फिर भी हैं 77,000 करोड़ की मालकिन... कैसे ?
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 02:13 PM (IST)
Ram Charan Wife Upasana : फ़िलहाल रामचरण अपनी मूवी पेड्डी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस में शानदार प्रदर्शन किया है। मात्र तीन दिनों में ही इस मूवी ने तेलुगु बाजार में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड देखा जाए तो इस मूवी ने 200 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। इसी बीच अपनी मूवी की सफलता की ख़ुशी में रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना संग केक काटकर सक्सेस का जश्न मनाया। आपको बता दें कि रामचरण की बीवी चाहे फिल्मों से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वो करोड़ों कमाती हैं।

लाइमलाइट और फिल्मों से दूर हैं राम चरण की वाइफ
रामचरण की बीवी चाहे ग्लैमर की दुनियां से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया से काफी दूर रहती हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं और जब-जब रामचरण को कोई भी सफलता मिलती है तो वो उसे सेलिब्रेट करना नहीं भूलतीं।

कैसे करती हैं कमाई ?
आपको बता दें रामचरण की बीवी उपासना फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी करोड़ों पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक बिजनेस वूमन हैं। वह देश की एक प्रमुख फार्मा और हेल्थकेयर कंपनी में अहम जिम्मेदारी संभालती हैं। इसके अलावा, वह अपनी मां शोभना कामिनेनी के साथ अपोलो हेल्थकेयर का नेतृत्व भी देखती हैं और अपोलो हॉस्पिटल्स के CSR विभाग की वाइस चेयरपर्सन के तौर पर भी कार्यरत हैं। साथ ही, राम चरण की पत्नी उपासना FHPL (Family Health Plan Insurance TPA Limited) में मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका भी निभा रही हैं।

77000 करोड़ की मालकिन हैं उपासना
रिपोर्ट्स के मुताबिक उपासना पैसा कमाने में अपने पति को टक्कर देती हैं और वो कम से कम 77000 करोड़ की मालकिन हैं।
