मेरी Girlfriend एक साथ 7 लड़कों को डेट कर रही थी, अपनी लव लाइफ पर Karan Wahi का छलका दर्द, बोलें- इसे कैसे रोका जाए ?
punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 06:22 PM (IST)
Karan Wahi : हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता करण वाही ने अपनी निजी जिंदगी, डेटिंग अनुभव और महिलाओं की आजादी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए करण ने कहा कि उनकी मां की पीढ़ी और आज की पीढ़ी की सोच में बहुत अंदर है। पहले के लोग सोच-समझ के बात को संभालने की कोशिश करते थे। पहले की महिलाएं किसी भी परेशानी का सामना चुपचाप करती थीं और अपने तरीके से उसे ठीक करती थीं। वहीं आज की महिलाएं अगर किसी रिश्ते में खुश नहीं होतीं तो बिना ज्यादा समय गंवाए आगे बढ़ने का फैसला ले लेती हैं।

मेरी गर्लफ्रेंड एक साथ 7 लड़कों को डेट कर रही थी
इसके बाद करण वाही ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक इंसिडेंट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह कभी एक समय में एक से ज्यादा लोगों को डेट करने में विश्वास नहीं रखते थे क्योंकि करण रिश्ते में किसी तरह का भ्रम नहीं चाहते थे।
करण ने कहा की बाद में उन्हें पता चला कि जिस लड़की के साथ वह रिश्ते में थे, वह एक साथ कई अन्य पुरुषों को भी डेट कर रही थी। इसी पर उनकी प्रतिक्रिया थी कि उन्होंने उस व्यक्ति को जज नहीं किया लेकिन उनके मन में यह सवाल जरूर आया कि आखिर ऐसी स्थिति की कोई सीमा कहां होती है।
उन्होंने यह भी साफ़ किया कि उनका उदेश्य किसी के निजी फैसलों पर टिप्पणी करना नहीं है। हालांकि, उनका मानना है कि आज के समय में रिश्तों को निभाने के मामले में लोगों, खासकर महिलाओं का धैर्य पहले की तुलना में कम हो गया है।

आपको बता दें कि इस दौरान करण वही की उम्र 40 साल की है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, पहले उनका नाम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ जोड़ा गया था लेकिन यह सब बातें अफवाहें थीं। दोनों सिर्फ बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा, उनका नाम उदिति सिंह के साथ भी चर्चा में रह चुका है।
ऐसा था करण वाही का करियर
करण वाही के करियर की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रीमिक्स से की थी। इसके बाद दिल मिल गए सीरियल से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। एक एक्टर होने के साथ-साथ करण एक बहुत बढ़िया होस्ट भी हैं। उन्होंने 'इंडियन आइडल जूनियर', 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' और 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' जैसे कई चर्चित रियलिटी शोज़ की मेजबानी कर अपनी अलग पहचान बनाई।

