Ram Charan ने पहली बार दुनिया को दिखाया अपनी बेटी का चेहरा, Klin Kaara की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल
punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 12:54 PM (IST)
Ram Charan Daughter : साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Ram Charan ने हाल ही में अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। आपको बता दें कि उन्होंने पहली बार दुनिया को अपनी बड़ी बेटी का चेहरा दिखाया है। बहुत लम्बे समय बाद रामचरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने पहली बार अपनी बेटी की झलक को दिखाया, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश थे।
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपनी लाडली बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। अब तक दोनों ने क्लिन कारा को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखा था लेकिन जन्मदिन के खास अवसर पर उन्होंने फैंस को यह खूबसूरत सरप्राइज दिया।
इसी के साथ अभिनेता ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा। कैप्शन में उन्होंने अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। जैसे ही पोस्ट सबसे सामने आई आम जनता के साथ-साथ बड़े-बड़े सितारों ने भी बधाइयों के पुल बांध दिए।
क्लिन कारा की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल
इस तस्वीर में क्लिन कारा ने ब्लू कलर की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है। मुस्कुराते हुए उन्होंने अपनी मम्मी-पापा के साथ बहुत ही क्यूट पोज दिया हुआ है।
रामचरण का वर्कफ्रंट
राम चरण के यदि करियर की बात की जाए तो हाल ही में उनकी फिल्म पेद्दी बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई है। इस मूवी में जाह्नवी कपूर हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने अब तक 230.67 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
