नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, राहत सामग्री लेकर पहुंचे काठमांडू, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना दर्द

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 12:15 PM (IST)

Sonu Sood : नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर और  संपत्तियां बाढ़ के तेज भाव में बह गईं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली है। इस आपदा के बाद कई भारतीय नागरिकों के अब तक लापता होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।  हालात अभी तक पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं और नेपाल पर खतरा बना हुआ है। संकट की इस घडी में भारत सरकार लगातार नेपाल ने संपर्क में है और संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है।  वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले सोनू सूद एक बार फिर लोगों के मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े नजर आए। अभिनेता राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे हैं, जहां वह बाढ़ पीड़ितों तक जरूरी मदद पहुंचाने में जुटे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

ANI से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम सभी नेपाल के लोगों के लिए कुछ मदद पहुंचा पाएंगे ताकि नेपाल फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मुझे यह भी लगता है कि भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद। नेपाल को जिस तरह की मदद दी गई है, वह तारीफ के काबिल है और मुझे लगता है कि हमें यह मदद भेजते रहना चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत है। जब मैं यहां आकर उन परिवारों से मिलता हूं तो मुझे पता चलता है कि यह समस्या कुछ हफ़्तों या महीनों में हल नहीं होने वाली है। यह ऐसी चीज है जिसके लिए हमें मदद भेजते रहना होगा और अपना समर्थन जारी रखना होगा। मुझे लगता है कि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम उन्हें उनकी सामान्य जिंदगी में वापस ला सकते हैं।

नेपाल पुलिस के अनुसार, बुधवार तक नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। नेपाल पुलिस ने बताया कि रसुवा से 45, नुवाकोट से 155, धाडिंग से 59, चितवन से 348, गोरखा से 66, तनहुं से 38, नवलपरासी ईस्ट से 217, नवलपरासी वेस्ट से 190 और भारत से नौ शव बरामद किए गए हैं।
नेपाल पुलिस के अनुसार, बरामद शवों में से अब तक केवल 95 शवों की पहचान के बाद उन्हें परिवारों को सौंपा गया है।

इससे पहले, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों और जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, उनके शवों का प्रबंधन कानून और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के अनुसार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "सरकार केवल उन शवों का प्रबंधन कर रही है जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है, साथ ही डीएनए सैंपल और अन्य सबूत भी सुरक्षित रखे जा रहे हैं जो उनकी पहचान में मदद कर सकते हैं। शवों का प्रबंधन नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स की मदद से किया जा रहा है। पहचान किए गए शव उनके परिवारों को सौंपे जा रहे हैं। 

इसके अलावा, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद, महत्वपूर्ण पनबिजली स्थलों पर नेपाली सेना के साथ भारत और चीन की विशेष अंतरराष्ट्रीय टनल रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News