Pulkit Samrat और Kriti ने किया बड़ा खुलासा, बताया शादी के बाद भी क्यों अधूरा रह गया हनीमून ?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 04:52 PM (IST)

Pulkit Samrat : जल्द ही पुलकित सम्राट ग्लोरी नाम की सीरीज में दिखाई देंगे। इस सीरीज के लिए पुलित सम्राट को बहुत मेहनत करनी पड़ी। इसके लिए उन्हें बहुत से बलिदान देने पड़े, उन्हीं में से है एक उनका हनीमून। 

 Pulkit Samrat honeymoon

हाल ही पुलकित सम्राट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की इस सीरीज के लिए वो इस कदर बिजी हो गए कि वो अपनी निजी लाइफ जीना भूल गए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया की शादी के बाद वो अपनी पत्नी कीर्ति के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए और न ही वो अपने हनीमून पर गए। हर कपल का सपना होता है कि अपनी शादी को खूबसूरत बनाने के लिए वो हनीमून पर जाए तो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताए लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। 

 Pulkit Samrat honeymoon

अपने काम के अलावा उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कीर्ति राणा नायडू की शूटिंग मर बहुत व्यस्त थी और शादी के तीसरे दिन ही वो काम पर चली गई। जब कीर्ति की शूटिंग खत्म हुई तो में ग्लोरी के सेट पर आ गया। पुलित सम्राट की सीरीज ग्लोरी 1 मई को रिलीज़ होगी। इसी के साथ उन्होंने बताया की वो उस दौरान इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि उस दौरान बिल्कुल भी मौदूज नहीं रहेंगे। 

पुलित ने कहा है कि इसका असर उनके परिवार पर भी बहुत पड़ा है। कलाकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत सी कीमत चुकानी पड़ती है। उन्हें बहुत ही चीजों के साथ समझौता करना पड़ता है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News