क्यों हुआ गोविंदा का करियर बर्बाद ? Ashwin Kaushal ने बताई चौंकाने वाले सच्चाई
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 06:43 PM (IST)
Govinda career downfall : 90 के दशक में गोविंदा ने बहुत नाम कमाया है। अपने समय में गोविंदा ने एक से बढ़के एक हिट फिल्में की हैं। कादर खान के साथ उनकी जोड़ी काफी हिट रही। देश ही बल्कि विदेशों में भी गोविंदा ने अपना नाम कमाया है। जितनी जल्दी करियर में उन्हें ऊंचाई देखने को उतनी ही जल्दी उन्हें अपने करियर में डाउनफॉल का सामना करना पड़ा। अब ऐसा समय आ गया है गोविंदा को अपना नाम कमाने के लिए छोटे-मोटे स्टेज शो करने पड़ रहे हैं।
इसी दौरान इंडस्ट्री के कुछ फिल्ममेकर्स ने बताया की उनके डाउनफॉल के पीछे कुछ गलतियां उनकी खुद की भी हैं। फिल्ममेकर्स ने बताया की वो सेट पर हमेशा लेट आते थे और न ही वो समय के पाबंद थे। आज बहुत सालों बाद उनके को-एक्टर अश्विनी कौशल ने गोविंदा की कुछ गलतियां बताई हैं।
अश्विनी कौशल ने बताया की गोविंदा बहुत ही वहमी है। इस वहम ने उनके जीवन में जहर घोलने का काम किया है। इसी के साथ उन्होंने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि वें एंटरटेनमेंट के बाप हैं। इसी के साथ अश्विनी कौशल ने बताया की गोविंदा बहुत ही ज्यादा अंधविश्वासी भी हैं और उनकी यह आदत उनकी पर्सनालिटी के बिल्कुल खिलाफ है।
बहुत से लोग गोविंदा से जलते हैं
अश्विनी कौशल ने बताया की ऐसे बहुत कम लोग हैं जिनसे लोग न जलते हो। 100 में से कोई एक ही होगा जो किसी से न जलता हो। गोविंदा भैया अगर चाहे तो आज भी आगे जा सकते हैं लेकिन 110 % लोग उनसे जलते हैं।
