''एक दिन'' ने बदली किस्मत! Aamir Khan का इमोशनल खुलासा वायरल
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:27 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ दिल छू लेने वाली कहानी शेयर की है। अपनी अपकमिंग फिल्म Ek Din के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उनकी जिंदगी में एक ऐसा दिन आया, जिसने सब कुछ बदल दिया। आमिर ने अपने शुरुआती स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक ऐसा नाटक, जिसमें उन्होंने पूरी मेहनत झोंक दी थी, उनके हाथ से निकल गया। उस वक्त यह हार जैसा लगा, लेकिन वही दिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया।
'एक दिन काफी होता है'- आमिर का मैसेज
वीडियो में आमिर ने कहा कि कई बार जिंदगी में ऐसा लगता है कि सब खत्म हो गया, लेकिन असल में वही पल नए रास्ते खोलता है। उनका मानना है कि कभी-कभी सिर्फ एक दिन ही आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है और यही फिल्म Ek Din का असली मैसेज भी है।
दिल छू लेने वाली लव स्टोरी में बड़ा ट्विस्ट
फिल्म में Junaid Khan और Sai Pallavi लीड रोल में नजर आएंगे। कहानी एक शर्मीले लड़के और एक जिंदादिल लड़की की है, जो एक ही ऑफिस में काम करते हैं। लेकिन कहानी तब पलट जाती है जब जापान में एक हादसे के बाद लड़की को ट्रांजिएंट ग्लोबल एमनेसिया (TGA) हो जाता है और उसे सिर्फ वही लड़का याद रहता है जिसने उसकी जान बचाई थी। यही ट्विस्ट इस लव स्टोरी को बेहद अलग और इमोशनल बना देता है।
आमिर–मंसूर की हिट जोड़ी फिर साथ
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है Aamir Khan और Mansoor Khan की वापसी। ये वही जोड़ी है जिसने हिंदी सिनेमा को Qayamat Se Qayamat Tak, Jo Jeeta Wohi Sikandar, Akele Hum Akele Tum
और Jaane Tu… Ya Jaane Na जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब इतने सालों बाद ये जोड़ी फिर से रोमांस जॉनर में लौट रही है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
1 मई को रिलीज के लिए तैयार
Ek Din को Sunil Pandey ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे Aamir Khan, Mansoor Khan और Aparna Purohit ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए एक उम्मीद है जो जिंदगी के किसी मोड़ पर खुद को हारा हुआ महसूस करते हैं। आमिर का मैसेज साफ है
