8 साल पहले हो चुकी है सगाई, फिर भी शादी नहीं करना चाहती 56 वर्ष की ये एक्ट्रेस, बोलीं- सिर्फ कागज पर साइन करने से क्या बदल जाएगा ?

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 02:59 PM (IST)

Pooja Bedi : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री पूजा बेदी एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी लव लाइफ और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने करीब 8 साल पहले मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की थी लेकिन शादी करने का उनका कोई इरादा नहीं है। इस दौरान पूजा बेदी ने अपने रिश्ते और शादी को लेकर कई ऐसी बातें भी साझा की, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। 

Pooja Bedi Marriage

8 साल पहले ही हो चुकी है सगाई 
एक इंटरव्यू के दौरान पूजा बेदी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह पिछले 8 साल से मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्ते में हैं और दोनों की सगाई भी हो चुकी है। पूजा ने कहा कि लोग अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल करते हैं लेकिन उनका फ़िलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है। 

सिर्फ कागज पर साइन करने से क्या बदल जाएगा ?
इसी के साथ पूजा बेदी ने खुलासा किया कि मानेक उनके साथ अपने एक नया जीवन शुरू करना चाहते हैं, जिसमें वो एक पति बनकर तो कभी पिता बनकर रहना चाहते हैं। लेकिन पूजा के बताया कि वो ऐसा नहीं चाहती हैं। उनके मुताबिक जब दो लोग एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह पिता के रूप में बिताना चाहते हैं। पूजा के मुताबिक, उनके लिए यही सच्ची प्रतिबद्धता है। उनका मानना है कि जब दो लोग एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह कमिटेड हों, तो शादी के बाद होने वाली कानूनी प्रक्रिया काफी हद तक सिर्फ कागजी औपचारिकता बनकर रह जाती है। 

Pooja Bedi Marriage

मेरी संपत्ति मेरे बच्चों को मिलेगी 
पूजा बेदी ने आगे कहा कि उनकी संपत्ति उनके बच्चों के नाम होगी जबकि मानेक की संपत्ति उनके बच्चों को मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों अपने-अपने स्तर  पर कमाते हैं और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं। पूजा के मुताबिक, उन्हें आर्थिक सुरक्षा के लिए मानेक रहने की जरुरत नहीं है और न ही मानेक को आर्थिक सहारे के लिए उनकी जरूरत है।

 

Pooja Bedi Marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News