इस पॉपुलर एक्ट्रेस के Ex पति ने दुनिया को कहा अलविदा, महीनों बाद सामने आई मौत की खबर

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 12:25 PM (IST)

Pavithra Gowda Ex Husband : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस पवित्र गौड़ा के पूर्व पति संजय सिंह का निधन हो गया है। हैरानी की बात यह है कि उनके निधन की खबर अब सामने आई है, जबकि उनकी मौत कई महीने पहले ही हो चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक,संजय सिंह की मौत लिवर से जुड़ी बीमारी के कारण हुई। वहीं, पवित्रा गौड़ा इस समय रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में पुलिस हिरासत में हैं। इसी दौरान उनके एक्स पति के निधन की खबर सामने आई है। बता दें कि पवित्रा गौड़ा और संजय सिंह ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। दोनों के रास्ते अलग होने के कई साल बाद अब संजय सिंह के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। 

स्वास्थ्य समस्याओं की परेशानियों से हुआ निधन
एक रिपोर्ट के अनुसार उनका निधन आज नहीं बाकि 6-7 महीने पहले ही हो चुका है। खबरों के मुताबिक वो काफी समय से अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान थे और इस वजह से वो दुनिया से चले गए। कुछ खबरों के मुताबिक जब से उनका पवित्रा से तलाक हुआ था, तब से उनको शराब की लत लग चुकी थी और इसी के चलते उन्होंने राजस्थान के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। लेकिन इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2007-2008 में हुई थी वित्रा गौड़ा और संजय सिंह की शादी
खबरों की मानें तो पवित्रा गोड़ा और संजय सिंह ने करीब 2007-2008 के बीच शादी की थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और  2011 में वे अलग हो गए। इसके करीब दो साल बाद यानि 2013 के आसपास दोनों का कानूनी तौर पर तलाक भी हो गया था। 

इस समय जेल में बंद हैं एक्ट्रेस 
फिलहाल पवित्रा गौड़ा रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल बंद हैं। इस केस में कई लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन को मुख्य आरोपी बताया गया है। इस चर्चित हत्याकांड ने  कर्नाटक से लेकर पूरे देश तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए लगातार नए सबूत जुटाने में लगी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News