मेरे साथ सो जाओ, फिर भी मैं तुम्हें काम नहीं दूंगा ...TV एक्ट्रेस Aanchal Khurana ने खोली इंडस्ट्री की पोल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 06:33 PM (IST)

Aanchal Khurana on casting couch : टीवी अभिनेत्री आंचल खुराना ने हाल ही में मनोरंजन जगत की उस सच्चाई पर खुलकर बात की, जिसके बारे में अक्सर लोग खुलकर चर्चा करने से बचते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कास्टिंग काउच, फिल्म और वेब इंडस्ट्री के माहौल के साथ-साथ अपने निजी अनुभव भी शेयर किए। आंचल ने बताया कि इंडस्ट्री में कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की सोच बेहद परेशान करने वाली है। उनके खुलासों ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया बल्कि मनोरंजन जगत के उस पहलू को भी सामने रखा, जिसे आमतौर पर पर्दे के पीछे दिया जाता है। 

हाउस पार्टियों के नाम पर होता है गन्दा काम 
आंचल खुराना ने बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कभी कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में इस तरह की कई घटनाएं होते हुए जरूर देखी हैं। उन्होंने कहा की कहा कि मेरी बेबाक और निडर छवि की वजह से उनसे कोई गलत इरादे से संपर्क करने की हिम्मत नहीं की। 
उन्होंने कहा की वह ऐसे लोगों को आसानी से पहचान लेती हैं इसलिए उनसे दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझती हैं। यही कारण है कि वह उन निजी पार्टियों का हिस्सा बनने से बचती हैं, जहां काम के बहाने अनुचित माहौल तैयार किया जाता है।

आंचल ने खोले इंडस्ट्री के काले राज 
इंटरव्यू के दौरान आंचल खुराना ने एक ऐसा अनुभव भी शेयर किया, जिसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया था। उन्होंने बताया की एक पार्टी में उन्होंने देखा कि कई लड़कियां एक प्रोड्यूसर के आसपास मौजूद थीं। उसी दौरान उस व्यक्ति ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा की कई लड़कियों को लगता है कि 
उसके साथ संबंध बनाने से उन्हें काम मिल जाएगा। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि वह उनके साथ समय बिता सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें काम भी मिलेगा। आंचल ने बताया कि उस वक्त इंडस्ट्री के कुछ लोगों की ऐसी सोच देखकर उन्हें गहरा धक्का लगा और वह काफी निराश हुईं। 

काम के लिए अपनी गरिमा से समझौता नहीं 
आंचल खुराना ने कहा की वह अपने करियर में हर तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार हैं लेकिन अपने आत्मसम्मान और सीमाओं से कभी समझौता नहीं करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्लैमरस किरदार निभाने या बिकनी पहनने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, यदि किसी सीन या भूमिका में वह खुद को सहज महसूस नहीं करतीं, तो सिर्फ काम पाने के लिए उसे करने के लिए तैयार नहीं होंगी। उनके लिए पेशेवर सफलता से ज्यादा अपनी गरिमा और कम्फर्ट ज़ोन मायने रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News