एक्ट्रेस Jiya Shankar ने  शुरू किया अपने जीवन का नया सफर , बिजनेसमैन Karan Dhanak संग की सगाई, Flaunt की डायमंड रिंग

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 03:08 PM (IST)

Jiya Shankar and  Karan Dhanak : बिग बॉस ओटीटी 2 से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिश्ते पर लगी अटकलों को खत्म कर दिया है। लंबे समय से उनके और अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन करण धानक के रिश्ते की चर्चाएं चल रही थीं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया मुकाम देते हुए सगाई कर ली है। 

5 अगस्त 2026 को जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपनी  इंगेजमेंट की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने प्राकृतिक  खूबसूरती और हरियाली से घिरे एक निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। जिया ने करण धनक के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए एक प्यार भरा इमोशनल नोट भी लिखा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं । 

जिया शंकर ने सबके सामने रिवील किया अपने मंगेतर का चेहरा 
लम्बे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद जिया शंकर ने आखिरकार अपने मंगेतर से फैंस को रूबरू करा दिया। अब तक उन्होंने न तो अपने पार्टनर की पहचान सार्वजनिक की थी और न ही उनकी तस्वीर शेयर की थी। सगाई की खुशखबरी के साथ जिया ने पहली बार अपने होने वाले जीवनसाथी का चेहरा दिखाया और पोस्ट में उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को भी टैग किया। पोस्ट के साथ जिया ने एक भावुक सन्देश भी लिखा। उन्होंने कहा,  "कहते हैं कि प्यार तब मिलता है, जब उसकी सबसे कम उम्मीद होती है। शायद यह बात सच है, लेकिन भगवान ने मुझे इस पल तक पहुंचने के लिए मेरे धैर्य की अच्छी-खासी परीक्षा ली।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jiyaa Shankar (@jiyaashankarofficial)

जिया शंकर ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट 
जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया। यह आसान नहीं था, पर किसी तरह यह हो गया। हज़ारों मील दूर होने के बावजूद, तुमसे हुई हर बातचीत घर जैसा एहसास देती थी। यह सफ़र आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने ज़िंदगी भर इंतज़ार किया था। मुश्किल दिनों में भी तुमने मुझे हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय हर बार मुझे ज़रा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा दिल हज़ारों टुकड़ों में टूट रहा हो।
हम दुनिया में कहीं भी हों - घर कोई जगह नहीं, बल्कि तुम ही थे।

मेरे शरारती दोस्त, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे ABCD

तुम्हारे साथ ज़िंदगी सच में एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म जैसी है। मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी ज़िंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है। आई लव यू कारण

अभिषेक मल्हान के साथ जुड़ा था जिया का नाम 
आपको बता दें की इससे पहले जिया शंकर का नाम इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान के साथ जुड़ चुका है। हालांकि दोनों ने इस तरह की खबरों को ख़ारिज कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News