‘पति पत्नी और वो 2’ का टीज़र हुआ वायरल, फैंस दे रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 03:38 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘पति पत्नी और वो 2’ का टीज़र डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शानदार शुरुआत के साथ दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रहा है। आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म मस्ती, ड्रामा और कॉमिक अंदाज़ का वादा करती है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

टीज़र पर यूजर्स का रिस्पॉन्स
दर्शक इसके सरल और दिलचस्प नैरेटिव, प्लेफुल टोन और फ्रेश ऑन-स्क्रीन पेयरिंग्स को एंजॉय कर रहे हैं। टीज़र ने ऑनलाइन तेजी से चर्चा बटोरी है, जहां कई लोग कास्ट की केमिस्ट्री और फिल्म के हल्के-फुल्के ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “इस टीज़र की एनर्जी सच में नेक्स्ट लेवल है,” वहीं दूसरे ने कहा, “यह फिल्म मज़ा, ड्रामा और पागलपन का परफेक्ट मिक्स लग रही है।” एक और फैन ने लिखा, “म्यूजिक मनमोहक है और आयुष्मान ऐसे रोल्स में सभी को भाते है।”

15 मई 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बढ़ती चर्चा और दर्शकों की उत्सुकता के साथ, ‘पति पत्नी और वो 2’ एक फुल-ऑन एंटरटेनर बनकर उभर रही है, जिसे मिस करना मुश्किल होगा। ‘पति पत्नी और वो 2’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News