कौन हैं Isha Rikhi ? Baadshah की दूसरी पत्नी, जिनके साथ सिंगर ने शादी के 5 महीने बाद ही लिया तलाक

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2026 - 02:25 PM (IST)

Isha Rikhi : रैपर बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के महज पांच महीने बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बादशाह ने देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ईशा से तलाक की जानकारी साझा की, जिसके बाद फैंस भी हैरान रह गए। 

अब इस खबर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा ईशा रिखी की हो रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा कौन हैं और उनका रिश्ता इतनी जल्दी क्यों खत्म हो गया। आइए जानते हैं ईशा रिखी से जुड़ी खास बातें। 

Isha Rikhi Badshah Second Marriage

कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी?
दरअसल, ईशा रिखी का ताल्लुक पंजाब से है। उनका जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था।  उन्होंने शुरुआती पढ़ाई शिशु निकेतन मॉडल सीनियर 
सेकेंडरी स्कूल से की और इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया।

ईशा ने कॉलेज के दिनों में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद साल 2013 में पंजाबी फील जट्ट बॉयज पुत्त जट्टन दे से उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। आगे चलकर वह हैप्पी गो लकी और अरदास जैसी पंजाबी फिल्मों में भी नजर आईं। 

Isha Rikhi Badshah Second Marriage

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद ईशा रिखी ने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। साल 2018 में वह राघव जुयाल के साथ नवाबजादे में नजर आई थीं। इसके अलावा ईशा कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 

ईशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और  अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उन्हें करीब 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। 

बादशाह ने चुपचाप रचाई थी दूसरी शादी 
बादशाह और ईशा रिखी ने शादी से पहले करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 26 मार्च 2026 को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसके बाद ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो  गईं। शादी के बाद ईशा ने अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली थी और वह निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान दे रही थीं। 

Isha Rikhi Badshah Second Marriage
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News