पति और प्यार नहीं बल्कि कुछ और चाहिए था... Rakhi Sawant ने बताया इस वजह से उन्होंने किया था स्वयंवर
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 05:25 PM (IST)
Rakhi Sawant : साल 2009 में प्रसारित हुआ रियलटी शो राखी का स्वयंवर भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज में से एक था। राम कपूर द्वारा होस्ट किए हुए इस शो में बिजनेसमैन, एक्टर, मॉडल, पुलिसकर्मी और ज्योतिषी समेत 16 प्रतिभागी राखी का दिल जीतने और उनके शादी करने आए थे। अब सालों बाद ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उस स्वयंवर के आयोजन के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है, साथ ही यह भी माना है कि उस वक्त उनका मकसद वाकई कोई पति चुनना नहीं था।

इस वजह से राखी के किया था स्वयंवर
हाल ही में कॉमेडियन रौनक के शो रिलेशनशिट एडवाइस में पहुंची राखी सावंत ने स्वयंवर रियलटी शो करने की असली वजह का खुलासा किया। राखी ने बताया कि उस समय वह काफी कम उम्र की थीं और उनका पूरा ध्यान बॉलीवुड में अपना करियर बनाने पर था, किसी जीवनसाथी या प्यार की तलाश पर नहीं।
उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि यह सब एक ड्रामा था और शो में लाए गए प्रतिभागी भी सिर्फ स्ट्रगलर्स थे। उस वक्त वह किराए के मकान में रहती थीं और मुंबई के लोखंडवाला इलाके में अपना एक खुद का घर खरीदना चाहती थीं। केवल पैसों की जरुरत के चलते ही उन्होंने यह शो किया था, जहां एक तरफ मेकर्स उन्हें स्क्रिप्ट थमाते थे और दूसरी तरफ इसके बदले भारी रकम देते थे।

शो में रोमांस, डांस और पारिवारिक मुलाकातों के कई पड़ावों से गुजरने के बाद के राखी ने कनाडा के कारोबारी इलेश पारुजनवाला को अपना साथी चुना। हालांकि, दोनों ने शादी करने के बजाय सिर्फ सगाई की और कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप भी हो गया। इसके बाद 2010 में इस Reality Franchise की वापसी राहुल दुल्हनिया ले जाएगा शो के साथ हुई, जिसमें राहुल महाजन का दिल जीतने और उनसे शादी करने के लिए 16 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
प्यार से उठा राखी सावंत का भरोसा
राखी सावंत का कहना है कि फ़िलहाल वह सिंगल हैं और रिश्तों में बार-बार मिले धोखे के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने बिग बॉस में एंट्री के दौरान रितेश सिंह को अपना पति बताकर पेश किया था, हालांकि बाद में इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए। वहीं, राखी ने आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2023 में उनका तलाक हो गया।

