रणबीर कपूर से पहले कौन-कौन निभा चुका है भगवान राम ? जानिए पूरी List
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 05:54 PM (IST)
Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी नितेश तिवारी ने संभाली है और रणबीर इसमें भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिससे फैंस में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। रणबीर से पहले भी कई जाने-माने एक्टर्स ने पर्दे पर राम का रूप निभाया है।
Arun Govil अरुण गोविल
टीवी सीरियल ‘रामायण’ में अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से निभाया। इस बार फिल्म में वे राजा दशरथ के किरदार में दिखाई देंगे।

Prabhas प्रभास
सुपरस्टार प्रभास ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ में राम का किरदार निभाया था। हालांकि, उनके लुक और फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिली थीं और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही। फिल्म में कृति सैनन माता सीता और सैफ अली खान रावण के रोल में थे।
Gurmeet Choudhary गुरमीत चौधरी
साल 2009 में आए धारावाहिक ‘रामायण’ में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। धारावाहिक में देबिना बनर्जी ने माता सीता का रोल किया था, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का खूब दिल जीता।

N.T. Rama Rao एनटी रामा राव
साउथ के दिग्गज अभिनेता एनटी रामा राव को साल 1958 की तमिल फिल्म ‘संपूर्ण रामायणम’ में भगवान राम के रूप में देखा गया था। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला।
Junior NTR जूनियर एन.टी.आर
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने भी अपने दादा एनटी रामा राव की तरह राम का किरदार निभाया। उन्होंने 1997 में आई फिल्म ‘बाला रामायणम’ में भगवान राम की भूमिका निभाई, जिसे बेस्ट बाल फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला।
Jitendra जितेंद्र
अभिनेता जितेंद्र ने 1997 में फिल्म ‘लव कुश’ में भगवान राम की भूमिका निभाई। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी, जबकि माता सीता का किरदार जयाप्रदा ने निभाया।

