अपनी दूसरी शादी के बाद Jennifer Winget के खोला राज, ऐसा बना रहीं शादी और करियर के बीच Balance

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 04:30 PM (IST)

Jennifer Winget  : एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने शादी के बाद अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि भले ही उनकी प्राथमिकताएं थोड़ी बदल गई हों, लेकिन एक्टिंग और काम के प्रति उनका नजरिया वही है।

जेनिफर विंगेट अपनी आने वाली OTT सीरीज "शक: ट्रस्ट नो वन" के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बात कर रही थीं। उनसे शादी के बाद उनकी प्राथमिकताओं और क्या घर बसाने से उनके करियर के प्रति नज़रिए में कोई बदलाव आया है, इस बारे में पूछा गया। जेनिफर ने कहा, "कुछ भी नहीं बदला है। बस मेरी शादी हुई है। बाकी सब कुछ वैसा ही है।

 Jennifer Winget Career

हाल ही में विलियम इश्माएल से शादी करने वाली एक्ट्रेस ने कहा कि वह जिंदगी में संतुलन बनाए रखने में विश्वास रखती हैं और जिन लोगों और माहौल में वह काम करती हैं, उनका ध्यान रखती हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ज़िंदगी में संतुलन पसंद होता है। और मैं भी उनमें से एक हूं।उन्होंने आगे कहा, "मेरे लिए यह भी मायने रखता है कि मैं किन लोगों के साथ काम कर रही हूं। मेरे लिए यह बहुत ज़रूरी है कि मैं जिसके साथ भी काम करूं - चाहे वह टेलीविजन हो, डिजिटल हो या कुछ और वहां का माहौल बहुत अच्छा हो।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मैं बार-बार उन्हीं लोगों के साथ काम करती रहती हूं क्योंकि इससे एक कम्फर्ट ज़ोन बन जाता है और वे मुझे समझते हैं। मैं उन्हें जानती हूं। वे जानते हैं कि वह यह करेगी, वह वह नहीं करेगी। शादी और माँ बनने की चर्चाओं पर बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि शादी का मतलब अपने एक्टिंग करियर को रोकना नहीं है। एक्ट्रेस ने माँ बनने की बात को भी खारिज करते हुए कहा कि मां बनने को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई।

 Jennifer Winget Career

उन्होंने कहा, "बस शायद प्राथमिकताएं थोड़ी बदल गई हैं। मुझे सोचना पड़ता है कि इस महीने मैं यहां हूं या अगले महीने वहां हूं। उन्होंने बताया कि काम और शादी के बीच संतुलन बनाने के लिए उन्हें अलग-अलग देशों के बीच आना-जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा, "अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है और आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। यह सचमुच बहुत शानदार रहा है। एक्ट्रेस अब "शक: ट्रस्ट नो वन" में नजर आने की तैयारी कर रही हैं। यह मिस्ट्री थ्रिलर रेन्सिल डी'सिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा बनाई गई है और इसे डी'सिल्वा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनुप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास हैं। 'शैक: ट्रस्ट नो वन' का प्रीमियर 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News