System Review: यह फिल्म सिस्टम से सवाल भी करती है और जवाब भी देती है
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 10:58 AM (IST)
फिल्म: सिस्टम (System)
कलाकार: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), ज्योतिका (Jyothika), आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker)
निर्देशक: अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari)
रेटिंग: 3*
System:‘सिस्टम’ एक कोर्टरूम ड्रामा है जो सिर्फ केस की बहस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उस सिस्टम की परतें खोलने की कोशिश करता है जिसमें सच अक्सर सबसे पीछे रह जाता है।
फिल्म की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और कई जगहों पर आपको सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर न्याय किसके पक्ष में जाता है कानून के या ताकत के।
कहानी
कहानी नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तेज-तर्रार पब्लिक प्रॉसिक्यूटर है और अपने करियर में खुद को साबित करने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान उसे एक अहम केस मिलता है, जहां उसकी मुलाकात सारिका रावत (ज्योतिका) से होती है, जो एक रहस्यमयी लेकिन बेहद समझदार स्टेनोग्राफर है। जैसे-जैसे केस आगे बढ़ता है, कहानी सिर्फ कोर्टरूम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि किरदारों की निजी जिंदगी और उनके फैसलों तक पहुँच जाती है।

एक्टिंग
सोनाक्षी सिन्हा ने एक कंट्रोल्ड और गंभीर परफॉर्मेंस दी है। उनका किरदार अंदर से टूटता और बनता दोनों दिखता है। वहीं ज्योतिका स्क्रीन पर ज्यादा असर छोड़ती हैं उनकी शांत लेकिन मजबूत मौजूदगी फिल्म को अलग लेवल देती है। बाकी कलाकार ठीक-ठाक हैं। आशुतोष गोवारिकर का फिल्म में एक सशक्त किरदार है जो अपने अभिनय और डायलाग से फिल्म में अमिट छाप छोड़ते हैं।

डायरेक्शन
अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म को रियलिस्टिक टच देने की कोशिश की है। कोर्टरूम ड्रामा को ओवरड्रामैटिक बनाने की बजाय उन्होंने इमोशन्स और सिचुएशंस पर फोकस किया है। हालांकि कुछ हिस्सों में फिल्म थोड़ी धीमी लगती है।
म्यूजिक
बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के माहौल को सपोर्ट करता है। यह बहुत ज्यादा हावी नहीं होता, लेकिन कई सीन की टेंशन और इमोशन को अच्छे से पकड़ लेता है।
