18 दिन चला अफेयर फिर भाग कर की आमिर खान के सौतेले भाई से शादी, Eva Grover ने बताया शादी के चौथे दिन ही करने लगा था मारपीट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 03:53 PM (IST)

Eva Grover Emotional Story : ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी है उतना ही कड़वा है इसके पीछे छुपा सच। हाल ही में इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस ईशा ग्रोवर ने अपनी शादीशुदा जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। 2011 में आई सलमान खान की मूवी रेड्डी में चाची सास का किरदार निभाने वाली ईशा ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि बचपन से में हमेशा शादी करने के सपने देखती थी लेकिन जब मेरी शादी हुई तो मुझे एहसास हुआ शादी करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। 

Eva Grover on Domestic Violence

18 दिन के प्यार के घर से भागकर की ईवा ने शादी 
एक इंटरव्यू के दौरान ईवा ग्रोवर ने अपनी शादी से जुड़े सारे राज खोले और कहा कि मैंने शादी से पहले सिर्फ 18 दिन हैदर को डेट किया और मुझे नहीं लगता आप 18 दिनों में किसी को पहचान सकते हो। इसके बाद उन्होंने बताया कि आधी गलती मेरी भी है जो मैंने बिना किसी की सुने उनसे शादी कर ली। 

इसके बाद आगे उन्होंने बताया कि जब हैदर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज़ के किया तब मैंने किसी की नहीं सुनी और घर से भाग कर शादी कर ली। जब उन्होंने शादी की थी तो ईवा का करियर पीक पर था। 

 शादी के चौथे दिन बाद ही करने लगा था मारपीट 
इसी के साथ ईवा ग्रोवर ने हैरान करने वाली बात बताई की जब मैंने शादी की तो मुझे एहसास हुआ कि यह वो व्यक्ति नहीं जिसके साथ मुझे शादी करनी चाहिए थी। वो बहुत ज्यादा अग्रेसिव था और बात-बात पर मारपीट करता था। 

 बेटी के जन्म के बाद आई हिम्मत 
उन्होंने कहा कि शादी के चौथे साल जब वो प्रेग्नेंट हुई तो उन्हें लगा कि कहीं न कहीं अब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन बाद में समय और खराब हो गया। 

Eva Grover on Domestic Violence

 इवा ग्रोवर ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया, उस समय वह मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी थीं। लगातार परेशानियों और तनाव के बीच वह टीवी शो 'वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया' की शूटिंग भी कर रही थीं। हालात इतने कठिन हो गए थे कि उनके लिए सब कुछ संभालना बेहद मुश्किल हो रहा था।

इवा ने बताया कि उनकी परेशानी को देखकर शो की पूरी टीम उनके साथ खड़ी हो गई। एक दिन यूनिट के सदस्यों ने उनकी मदद करने का फैसला किया और उनके घर पहुंचकर उनकी मां से बातचीत की। उन्होंने इवा को हौसला दिया और उन्हें उस मुश्किल माहौल से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News