Virat Kohli की शानदार जीत के बाद पत्नी Anushka Sharma ने शेयर की रोमांटिक फोटो, सोशल मीडिया पर छाया प्यार भरा अंदाज
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:22 PM (IST)
Anushka Sharma Post : बॉलीवुड की अभिनेत्री Anushka Sharma इन दिनों ख़ुशी से फूली नहीं समा रही हैं। इसकी वजह है उनके पति विराट कोहली और उनकी टीम Royal Challengers Bengaluru की शानदार जीत। विराट कोहली टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है, जिसके बाद जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा।

इस खास मौके की एक खूबसूरत झलक अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साँझा की। इस तस्वीर में विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ आईपीएल ट्रॉफी थामे नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के बीच खास बॉन्डिंग भी देखने को मिली, इसी के साथ अनुष्का प्यार से विराट के माथे को चूमती हुई दिखाई दीं। तस्वीर के साथ उन्होंने हार्ट और विक्ट्री इमोजी भी शेयर की है।
जैसे ही अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह तस्वीर साँझा की, उनके फैंस ने इस फोटो पर खूब प्यार लुटाया। कई यूजर्स ने इसे जीत के जश्न की सबसे प्यारी तस्वीर बताया। जबकि कुछ ने इसे परफेक्ट कपल मोमेंट कहा। फैंस का मानना है कि विराट और अनुष्का की यह तस्वीर प्यार को सफलता दोनों की खूबसूरत मिसाल है।
.jpg)
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत में विराट कोहली का योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया और एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव और प्रदर्शन टीम के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
टीम की जीत के बाद मैदान पर और उसके बाहर दोनों जगह जश्न का माहौल देखने को मिला लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई रोमांटिक तस्वीर की हो रही है।
