61 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे Amir Khan, गर्लफ्रेंड गौरी संग 5 जुलाई को रचाएंगे तीसरी शादी !

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:32 AM (IST)

Amir Khan Marriage : आमिर खान इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। खबरों के मुताबिक वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग ब्याह रचाएंगे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

अगर यह खबर सच साबित होती है तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर इस शादी को बहुत ही निजी और सीमित दायरे में रखना चाहते हैं। बताया जा है है कि वे किसी बड़े और भव्य आयोजन की बजाय एक सिंपल समारोह करेंगे, जिसमें सिर्फ उनके बेहद करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। 

Amir Khan wedding

एक बार आमिर ने कहा था अब 60 साल की उम्र में शादी करना मुझे शोभा नहीं देगा
खबरों के मुताबिक दोनों बहुत ही सिम्पल और सादा तरीके से शादी करेंगे, जिसमें कपल की प्राइवेसी को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में बस कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। 

दोनों के प्यार की चर्चा उस समय तेज हो गई जब आमिर खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने बताया था कि गौरी बेंगलुरु में रहती हैं और वे उनसे मिले वहीं जाते थे। 

Amir Khan wedding

इसके अलावा जब उनसे उनकी तीसरी शादी को लेकर सवाल किये गए थे तो उन्होंने कहा कि हमें 60 साल की उम्र में शादी करना शोभा नहीं देता। 

अब है शादी करने का सही समय 
सूत्रों के अनुसार आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ में बहुत ही खुश है। अब उन्हें ऐसा लगता है कि साथ में समय बिताने के लिए ये समय सबसे बेस्ट है। 

Amir Khan wedding


5 जुलाई को कर सकते हैं दोनों शादी 
एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आमिर खान और गौरी पिछले एक साल से थोड़ा अधिक समय से एक साथ एक परिवार की तरह रह रहे हैं। दोनों एक स्थिर और खुशहाल जीवन साझा कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने परिवारों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 जुलाई को उनकी शादी के लिए खास दिन के रूप में चुना गया है। माना जा रहा है कि इस मौके पर दोनों परिवार एक साथ इकट्ठा होंगे और बेहद सादगीपूर्ण तरीके से यह समारोह संपन्न किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News