पढ़ाते-पढ़ाते अपनी ही स्टूडेंट को दिल दे बैठे थे R. Madhavan, दोनों के प्यार की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 04:30 PM (IST)

R. Madhavan Love Story : भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता आर. माधवन आज 1 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। प्रोफेशनल के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी की प्रेम कहानी उतनी ही खास है। 

माधवन की लव स्टोरी उस समय की है जब उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा था। उस समय वह युवाओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स की ट्रेनिंग दिया करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता बिरजे से हुए, जो अपने करियर को नई दिशा के लिए उनकी क्लास में शामिल हुई थीं। 

R Madhavan Love Story

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद सरिता को नौकरी मिल गई। इसी मौके पर उन्होंने अपने टीचर यानी माधवन का धन्यवाद करने के लिए डिनर पर बुलाया और इसी मुलाकात ने उनके रिश्ते को बदल कर रख दिया। बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने लगे और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। 

समय के साथ दोनों के बीच प्यार मजबूत होता गया। कई वर्षों तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया। आखिरकार 1999 में परिवार की मौजूदगी में दोनों ने पारंपारिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। 

खास बात यह है कि शादी के पास ही माधवन का अभिनय करियर भी नई ऊंचाइयों की और बढ़ने लगा। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शको के पसंदीदा सितारों में शामिल हो गए। 

R Madhavan Love Story

आज यह जोड़ी मनोरंजन जगत की सबसे सफल और प्रेणादायक जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों का एक बेटा वेदांत माधवन है, जिसके खेल जगत में अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन किया है। वेदांत तैराकी प्रतियोगिताओं में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

आर. माधवन और सरिता की यह प्रेम कहानी इस बात का खूबसूरत उदाहरण है कि सच्चे रिश्ते दोस्ती की मजबूत नींव पर ही खड़े होते हैं।

R Madhavan Love Story


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News