जयपुर की राजकुमारी Gauravi और महाराजा Padmanabh Singh ने Met Gala 2026 में दिखाई शाही झलक, रॉयल लुक बनी चर्चा का विषय

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 10:58 AM (IST)

Met Gala 2026 : मेट गाला की इस शाही रात में बड़े-बडे लोगों ने शिरकत किया। ईशा अम्बानी से लेकर करण जौहर तक सबने रेड कारपेट पर अपनी झलक दिखाई। बॉलीवुड के साथ-साथ शाही घराने ने भी मेट गाला में अपना शाही अंदाज दिखाया। आपको बता दें कि जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी और महाराजा पद्मनाभ सिंह ने Met Gala 2026 में रॉयल एंट्री दी की हर कोई देखता ही रह गया। 

Met Gala 2026 Gauravi Kumari

पहली बार दोनों ने मेट गाला में शिरकत की और उनके इस लुक में शाही अंदाज साफ़ दिखाई दे रहा था। उन्होंने भारतीय लुक को इंटरनेशनल लेवल पर इस तरह दिखाया जो कि बहुत ही कम लोग ऐसा कर पाते हैं। 

दादी की साड़ी से राजकुमारी गौरवी कुमारी ने तैयार किया अपना लुक 
4 मई की शाम सबसे खास रातों में से एक थी। उन्होंने मेट गाला में पहनने के लिए कोई बड़े-बड़े डिज़ाइनर का चयन नहीं किया बल्कि अपनी ही दादी महारानी गायत्री देवी के कलेक्शन से एक शानदार शिफॉन साड़ी चुनी। राजा-महाराजों के समय की यह साड़ी इतनी खूबसूरत लग रही थी की कोई उनसे नजरें नहीं हटा पा रहा था। उन्होंने इस साड़ी को बदलकर एक मॉडर्न गाउन का लुक दिया, हल्के पिंक कलर की इस साड़ी और बारीक सीक्वेंस का काम किया गया था। 

Met Gala 2026 Gauravi Kumari

इसी के साथ उन्होंने चमचमाते रूबी और बिना तराशे हीरों के गहने पहनें राजकुमारी के लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बना रहे थे। शिफॉन साड़ी के साथ मोतियों का यह मेल, महारानी गायत्री देवी को दी गई एक खामोश श्रद्धांजलि भी थी।

महाराजा Padmanabh Singh
वहीं अगर महाराजा Padmanabh Singh की बात की जाए तो उनका लुक भी मेट गाला में बहुत सुर्खियां बटोर रहा था। महाराजा ने नीले रंग के वेलवेट फैब्रिक से बना हुआ फुलघर कोट पहना। इस कोट को तैयार करने में 600 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा। राजा के कोट के बैक का लुक सबसे ज्यादा सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News