Deepika Padukone का बड़ा फैसला, इस साल Met Gala से रहेंगी दूर, फिल्मों पर फोकस

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 07:04 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Deepika Padukone एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका रेड कार्पेट लुक नहीं, बल्कि एक बड़ा फैसला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका इस साल Met Gala में हिस्सा नहीं लेंगी। जहां फैशन लवर्स उनके आइकॉनिक लुक्स का इंतजार कर रहे थे, वहीं एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को प्राथमिकता दी है।

प्रेग्नेंसी के बीच भी काम जारी
हाल ही में Shah Rukh Khan के साथ केप टाउन से उनकी शूटिंग की तस्वीरें सामने आईं, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। फैंस ने उनके “प्रेग्नेंसी ग्लो” की जमकर तारीफ की, वहीं “किंग और क्वीन” की जोड़ी को फिर साथ देखकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया। खास बात ये है कि अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका लगातार काम कर रही हैं।

‘किंग’ और ‘राका’ पर पूरा फोकस
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका की प्राथमिकता फिलहाल उनकी आने वाली फिल्में हैं। King इस साल के अंत तक रिलीज़ हो सकती है, जबकि Raka अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में एक्ट्रेस इन दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग समय पर पूरी करने में जुटी हैं।

‘राका’ में एक्शन अवतार, ‘किंग’ से बढ़ी उम्मीदें
खबरों के अनुसार, Raka में दीपिका का अहम रोल है और वह अपनी शूटिंग लगभग पूरी कर चुकी हैं। फिल्म में उनका भव्य एंट्री सीन और Allu Arjun के साथ एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा। वहीं, King के सेट से लीक हुई तस्वीरों में Shah Rukh Khan और दीपिका की केमिस्ट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

फैंस को होगा इंतजार, लेकिन वजह खास है
हर साल Met Gala में अपने ग्लैमरस और एक्सपेरिमेंटल लुक्स से छा जाने वाली दीपिका की गैरमौजूदगी जरूर खलेगी। लेकिन जिस तरह वह अपने काम और फिल्मों को प्राथमिकता दे रही हैं, वह उनके प्रोफेशनलिज़्म को भी दर्शाता है Deepika Padukone का यह फैसला साफ दिखाता है कि उनके लिए इस समय ग्लोबल इवेंट्स से ज्यादा जरूरी उनकी फिल्में हैं। भले ही इस साल वह Met Gala का हिस्सा नहीं होंगी, लेकिन बड़े पर्दे पर उनका कमबैक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News