Met Gala 2026 : ग्लैमर की सबसे बड़ी रात, जानें इस बार की Theme और Timing...इंडिया में कैसे देखें ?
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 11:24 AM (IST)
Met Gala 2026 : जिस दिन का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है वो दिन आने ही वाला है। फैशन की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और ग्लैमरस इवेंट Met Gala 2026 एक बार फिर सुर्खियों में आने वाला है। हर वर्ष मई महीने के पहले सोमवार के दिन इस इवेंट की शुरुआत की जाती है। इस मंच पर देश-विदेश के बड़े-बड़े सितारें अपना जलवा दिखाने आते हैं। फैशन इंडस्ट्री के लिए यह इवेंट बहुत ही खास होता है। ऐसा इस वजह से क्योंकि इस दिन कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की सालाना प्रदर्शनी की शुरुआत का प्रतीक भी होता है।

जानें कब और कहां होगा आयोजन ?
आपको बता दें कि इस वर्ष मेट गाला 4 मई 2026, सोमवार के दिन होगा। New York City स्थित Metropolitan Museum of Art के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में यह इवेंट होगा। Met Gala सिर्फ एक फैशन इवेंट नहीं बल्कि एक बड़ा फंडरेजर भी है, जिसका वैश्विक स्तर पर खास महत्व है।
क्या होगी इस बार की थीम ?
इसी के साथ अगर थीम की बात की जाए तो इस बार Costume Art थीम रखी गई है। इस थीम के दौरान 5,000 साल पुरानी कलाकृतियों और कपड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस थीम के जरिए यह समझाने की कोशिश होगी कि फैशन, मानव शरीर और आर्ट हिस्ट्री एक-दूसरे से कैसे जुड़े हैं। हर वर्ष सेलिब्रिटीज इस इवेंट में अलग-अलग तरह के डिज़ाइन को फोल्लो करते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं।

भारत में बैठे किस तरह देखा जा सकता है लाइव ?
हर किसी के लिए न्यूयोर्क जाना संभव नहीं है, ऐसे में यदि आप घर बैठे इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो Vogue की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। 4 मई को सुबह 3.30 से इस इवेंट का आगाज किया जाएगा।
कौन होंगे को-चेयर्स ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार के को-चेयर्स में Beyoncé, Nicole Kidman, Venus Williams और Anna Wintour जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
