Manisha Rani पर फ़िदा हुआ The 50 का ये कंटेस्टेंट बोला.. मै शादी करना चाहता हूँ लेकिन सामने रखी ये शर्त
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:03 PM (IST)
Manisha Rani : बिगबॉस OTT के बाद शायद ही ऐसा कोई होगा जो मनीषा रानी को न जानता हो। अपने चुलबुले अंदाज से वो हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बिग बॉस के बाद अब वो The 50 नाम के एक रियलिटी शो में थीं। जिस वजह से आज-कल मनीषा काफी सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ भारद्वाज जो The 50 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी भावनाओं को जाहिर किया है।

सिद्धार्थ कहते हैं कि मनीषा बहुत ही अच्छी लड़की हैं, हर किसी के जीवन में एक ऐसी लड़की जरूर होनी चाहिए लेकिन बस एक दिक्कत है वो मुझसे बहुत डरती हैं। जिस तरह वो मेरे लिए रोई हैं, मुझे लगता है वो भी कहीं न कहीं मुझसे प्यार करती हैं। इसे देखकर लगता है कि उन्हें मेरी बहुत परवाह लेकिन हैं दिखाती नहीं हैं। हम दोनों को ही प्यार में धोखा मिला है और हमे एक साथ की जरुरत है।
जल्द ही शादी के लिए करेंगे प्रपोज
आगे सिद्धार्थ ने कहा यदि अगर में उन्हें डेट करता हूँ और मेरी वजह से उन्हें कोई दुःख पहुंचा तो मैं शायद ही खुद को माफ़ कर पाऊं। मनीषा बहुत ही बेबाक और निडर लड़की हैं। उनके साथ रिश्ते में आने के बाद ही मैं उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ कर दूंगा। मनीषा चाहे मेरे बारे में कुछ भी सोचती हों लेकिन उन्हें यह पता है कि मेरा दिल बहुत साफ़ है।

अगर हमारा रिश्ता आगे नहीं बढ़ा तो हम सिर्फ दोस्त बनकर ही रहेंगे और मैं उनकी शादी में जरूर जाऊंगा।
सिद्धार्थ के बारे ने क्या सोचती हैं मनीषा
जब से शो खत्म हुआ है फ़िलहाल अब तक मनीषा ने ऐसी कोई भी बात नहीं की है कि जिससे पता चले की उनके दिल में भी सिद्धार्थ के लिए कुछ है। वो सिद्धार्थ को अपना बहुत अच्छा दोस्त समझती हैं

