50 कारीगर... 960 घंटों की मेहनत के बाद तैयार हुआ Manish Malhotra का Met Gala लुक, दिखी Mumbai की झलक
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:22 PM (IST)
Manish Malhotra Met Gala 2026 : फैशन की दुनियां में शायद ही कोई होगा जो मनीष मल्होत्रा को न जानता हो। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके फैशन के चर्चे होते हैं। हाल ही में हुए मेट गाला इवेंट में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने Manish Malhotra के लिए तैयार किए हुए कपड़े पहनें।

बता दें कि 2026 में हुए Met Gala के इवेंट में मनीष मल्होत्रा ने दूसरी बार शिरकत की। आर्ट के साथ फैशन का ऐसा लुक देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई। मनीष मल्होत्रा ने अपनी फोटो के साथ लिखा कि मेरा यह ऑउटफिट सिर्फ लुक नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर मुंबई के होने का अहसास दिलाता है। उनके इस लुक ने यह साबित कर दिया कि फैशन में मामले में वो सबसे आगे थे और रहेंगे।
.jpg)
इसी के साथ मनीष मल्होत्रा ने कहा कि, '' Met Gala में अपनी मौजूदगी के लिए, मैं कुछ बेहद निजी बनाना चाहता था- मुंबई शहर का एक अक्स। यह वह शहर है जिसने मेरी यात्रा, मेरे सिनेमा और मेरे डिज़ाइन के नज़रिए को आकार दिया है; साथ ही उस Atelier का भी अक्स, जो हर रोज़ मेरे विज़न को हकीकत बनाता है - मेरा 'कामकाजी परिवार'। एक क्लासिक भारतीय 'बंदगला' जैसा कुछ भी नहीं ह - यहाँ इसे एक आर्किटेक्चरल केप के साथ लेयर किया गया है, जिसे मुंबई और दिल्ली के 50 से ज़्यादा कारीगरों ने 960 घंटों की मेहनत से तैयार किया है। मेरे लिए, यह सिर्फ़ एक कपड़ा नहीं है - यह कारीगरी, यादों और आपसी सहयोग की एक कहानी है।

डोरी, ज़रदोज़ी, चिकनकारी और कसब कढ़ाई मिलकर एक कहानी बुनती हैं। इस परिधान में खुद कारीगरों के नाम और दस्तखत भी बुने गए हैं - यह उन हर हाथों और हर पल को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इसे आकार दिया है। बारीक हाथ की कढ़ाई मुंबई के सिनेमाई स्थलों की झलक दिखाती है, जबकि त्रि-आयामी (3D) मूर्तिकला वाले तत्व उस Atelier के कारीगरों का सम्मान करते हैं, जिन्होंने इस परिधान को बनाया है। यह लुक एक उत्सव भी है और एक याद भी- कि हम कहाँ से आए हैं, और कैसे भारतीय कारीगरी आज भी वैश्विक मंच पर अपनी जगह बना रही है।
960 घंटों में तैयार हुआ उनका ये लुक
आपको बता दें कि उनका यह लुक कोई साधारण नहीं था। इसे एक-दो दिन में नहीं बल्कि 960 घंटों में तैयार किया गया था और इसी के साथ आपको जानकर हैरानी होगी की कम से कम 50 कारीगरों ने मिलकर उनके इस लुक को डिज़ाइन किया।

मनीष मल्होत्रा के लुक में दिखी मुंबई की झलक
मनीष मल्होत्रा ने बंदगला आर्किटेक्चरल केप के साथ कैरी किया हुआ था। इतना ही नहीं उनके इस कैप पर बनाने वाले कारीगरों के नाम और सिग्नेचर बुने हुए थे। साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर आके अपने शहर मुंबई को दर्शाया। इसी के साथ उनकी ड्रेस पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ट्रेन, टैक्सी और मायानगरी की रोजाना दिनचर्या जैसे सीन्स बने हुए हैं। बहुत ही कम लोग इस तरह की कारीगरी दिखा सकते हैं और मनीष मल्होत्रा ने यह कर दिखाया।
