सड़क हादसे ने छीना उभरता सितारा, 25 साल के मराठी एक्टर Mahesh Pawar का निधन... 1000 फीट गहरी खाई में गिरी कार

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 10:57 AM (IST)

Marathi Actor Mahesh Pawar : एक बार फिर से सड़क हादसे ने उभरते सितारे को छीन लिया। बता दें कि मराठी टीवी सीरियल 'अप्पी आमची कलेक्टर' फेम एक्टर महेश पवार दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबरों के मुताबिक अभिनेता की जान गहरी खाई में गिरने की वजह से हुई। इतना ही उनके साथ जितने भी लोग थे उनकी भी जान इस हादसे में चली गई। 

तलाशी अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त कार बरामद की 
आपको बता दें कि दुर्घटना की खबर मिलते ही तलाश अभियान शुरू कर दिया गया। खबरों के अनुसार यह हादसा  मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनाली घाट क्षेत्र में हुआ। अचानक से गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने की वजह से गाड़ी खाई में गिर गई। 

पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ितों की आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर की मदद से ट्रैक की गई थी। इसके बाद सोमवार सुबह अंबेनाली घाट में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों को गहरी खाई में वाहन दिखाई दिया।

8 लोग थे गाड़ी में सवार
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक नहीं बल्कि 8 जानें गई हैं। इनमें 22 साल के रितेश लोखंड़े, 20 साल के सुहास लोखंडे, 21 साल के उत्कर्ष शिंगटे, 25 साल के निखिल शिंगटे, 25 साल के महेश पवार, 21 साल के आदित्य सालुंखे, 35 साल के राजेश काटकर और 19 साल के अंश च्वहाण शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News