यूं ही नहीं Madhuri Dixit को कहा जाता Mother of Bollywood, खुले बाल और ब्लू साड़ी पहन सारी हसीनाओं को छोड़ा पीछे
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 06:20 PM (IST)
Madhuri Dixit : हाल ही में माधुरी दीक्षित अपनी नेटफ्लिक्स मूवी मां-बहन को लेकर काफी चर्चा में है। इस मूवी में माधुरी के साथ तृप्ति और धरना मेन रोल प्ले करेंगी। इसी बीच माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत और हसींन लग रही हैं। ब्लू साड़ी में उनका अंदाज काफी रॉयल लग रहा है। तो चलिए देखते है उनका नया लुक-

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं माधुरी दीक्षित ने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

उनकी इस साड़ी पर मल्टी कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसी के साथ उनके बॉर्डर पर कढ़ाई उनकी साड़ी की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रही है।

ब्लू साड़ी के साथ उन्होंने कंट्रास्ट में सिल्वर रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। इसके ऊपर साड़ी के मैचिंग की कढ़ाई की गई।

माधुरी दीक्षित के हेयर स्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने अपने बालों को खुले और वेवी रखा हुआ है। उनके ये बाल खूबसूरती को और भी ज्यादा चार चाँद लगा रहे हैं।

अपने लुक को और भी सुन्दर बनाने के लिए एक हाथ में उन्होंने ब्रेस्लेट पहना है और दुसरे हाथ को खाली रखा हुआ है।

अगर उनकी ज्वेलरी को देखा जाए तो उन्होंने गले में कुछ न पहनते हुए कानों में भारी भरकम झुमके पहने हुए हैं।
उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज को फैंस को उनकी तरफ मोहित कर रहा है।

इन फोटोज को देख कर कोई नहीं कह सकता माधुरी की उम्र 50 साल से ऊपर है।
