जल्द ही IPL टीम की मालकिन Kavya Maran से शादी करने जा रहे हैं सिंगर Anirudh, रिश्तेदार ने किया कंफर्म

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:51 PM (IST)

Kavya Maran and Anirudh Marriage : पिछले काफी समय से आई.पी.एल टीम की मालकिन काव्या मारन का नाम सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जुड़ रहा था। खबरों के मुताबिक दोनों की शादी की अफवाहें काफी समय से उड़ रही थीं, इसी बीच अब एक ऐसा ब्यान सामने आया है, जिससे शादी की खबरों पर मुहर लग गई है। 

अनिरुद्ध के मामा ने लगाया शादी पर ठप्पा 
हाल ही में अभिनेता वाई.जी महेंद्र और अनिरुद्ध के मामा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताते हुए कहा कि अनिरुद्ध बहुत ही शांत और सीधा लड़का है और जल्द ही शादी करने वाला है। 

 Kavya Maran Anirudh Ravichander Marriage

इस खास मौके पर उन्होंने अनिरुद्ध को बधाई दी और कहा कि मिली जानकारी के अनुसार शादी तय हो चुकी है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक शादी की डेट और वेन्यू के बारे में उनको कोई खास जानकारी नहीं है। इसी के साथ उन्होंने काव्या मारन की भी तारीफ की और कहा कि काव्या कोई आम लड़की नहीं है, वो बहुत मेहनती और सफल महिला है। कुल-मिलाकर दोनों की जोड़ी एक-दुसरे के लिए बेस्ट है। 

अनिरुद्ध और काव्या की तरफ से नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
हालांकि अभी तक खुद अनिरुद्ध और काव्या ने इस बात को लेकर खुद कोई ब्यान नहीं दिया है। हमेशा से ही दोनों ने अपनी लव लाइफ से कभी पर्दा नहीं उठाया है। 

 Kavya Maran Anirudh Ravichander Marriage
 
2025 से उड़ने लगी थी डेटिंग की खबरें
आपको बता दें कि  2025 में एक पोस्ट वायरल हुई थी और तब से दोनों के नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ने लगा। दोनों को डेट करते हुए एक साल से भी ज्यादा समय होने वाला है और अब वो जल्दी ही शादी के बंधन में बंधेंगे। 
 
एक बार तो अनिरुद्ध ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और कहा था- ‘शादी? अरे भाई, थोड़ा चिल करो, अफवाहें फैलाना बंद करो।’

 कौन हैं अनिरुद्ध ?
आपको बता दें कि काव्या मारन जिससे शादी करने जा रही हैं वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। व्हाए दिस कोलावेरी डी से अनिरुद्ध को इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। 

 Kavya Maran Anirudh Ravichander Marriage

कौन है काव्या मारन ?
 अगर काव्या मारन की बात की जाए तो वो एक बहुत बड़े  बिजनेस ग्रुप सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। इसी के साथ काव्या आई.पी.एल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की भी मालकिन हैं 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News